[ad_1]

ब्रेकिंग न्यूज
Breaking News in Hindi Live : हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Live updates :Breaking News in Hindi Live 15 Dec 2022
Refresh
-
Dec 15, 2022
9:19 AM (IST)
बैठक की अध्यक्षता करेंगे भल्ला
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला आज सुबह 11 बजे गृह मंत्रालय में हवाई अड्डे की भीड़ पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे: सूत्र
-
Dec 15, 2022
9:19 AM (IST)
शराब से मरने वालों की संख्या 30 हुई
बिहार के छपरा में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या 30 तक पहुंची।
-
Dec 15, 2022
8:35 AM (IST)
दौसा : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गोल्या से की
दौसा (राजस्थान): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गोल्या से की।
-
Dec 15, 2022
8:26 AM (IST)
तवांग झड़प के बाद वायुसेना का बड़ा युद्धाभ्यास
चीन को तवांग के खदेड़ने के बाद अब आज से ईस्टर्न सेक्टर में एयरफोर्स एक बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर रही है। 9 दिसंबर को हुई झड़प के बाद इस एक्सरसाइज को बहुत अहम माना जा रहा है। एयरफोर्स ने इस युद्धाभ्यास के लिए ईस्टर्न सेक्टर के अपने सभी एयरबेस को एक्टिव कर दिया है। असम के तीन और प. बंगाल के एक एयरबेस से एयरफोर्स यह एक्सरसाइज करेगी।
[ad_2]
Source link
