Home Life Style Budh Gochar 2022: बुध का होने वाला है रा​शि परिवर्तन, इन तीन राशिवालों को हो सकता है नुकसान

Budh Gochar 2022: बुध का होने वाला है रा​शि परिवर्तन, इन तीन राशिवालों को हो सकता है नुकसान

0
Budh Gochar 2022: बुध का होने वाला है रा​शि परिवर्तन, इन तीन राशिवालों को हो सकता है नुकसान

[ad_1]

हाइलाइट्स

वृषभ राशि के लोगों को धन हानि होने की आशंका है.
मीन राशि वाले लोगों को अपने कार्यस्थल पर संभलकर रहने की जरूरत है.

Buddh Gochar 2022 : हर माह या कुछ समय अंतराल पर ग्रह अपनी राशियों को छोड़कर अलग-अलग राशियों में गोचर करते हैं. ग्रहों के इस गोचर का असर लगभग सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है. हर व्यक्ति के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव ग्रहों की स्थिति और दशा पर निर्भर करते हैं. इस वर्ष साल के अंत में बुध ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. बुध के इस गोचर का असर 12 राशियों के हर जातक पर पड़ने वाला है. कुछ राशि के लिए यह गोचर लाभदायक साबित होगा, लेकिन कुछ राशियों के जीवन में कई मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए इन राशि वालों को थोड़ा सम्भल कर रहने की जरूरत है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं कि वक्री बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को नुकसान होने वाला है.

-वृषभ राशि

बुध ग्रह धनु राशि के आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं. ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को धन हानि होने की आशंका है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान वृषभ राशि के लोगों को अपनी वाणी में थोड़ा सा विराम देने की जरूरत है. वरना उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा वृषभ राशि के जातक पारिवारिक समस्याओं से भी घिर सकते हैं. वाहन चलाते समय वृषभ राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें – उन्नति और धन लाभ के लिए करें लहसुन के ये आसान उपाय

-वृश्चिक राशि

बुध ग्रह वृश्चिक राशि के धन स्थान में गोचर कर रहे हैं. इनकी दृष्टि आठवें भाव में रहेगी ऐसे में वृश्चिक राशि के लोगों को अपने व्यवसाय या नौकरी में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं. व्यवसाय में धन हानि हो सकती है. इसलिए पैसों के लेन-देन से बचें. यदि आपने कहीं निवेश कर रखा है तो हो सकता है कि आपका धन अटक जाए.

यह भी पढ़ें – सपने में लड्डू खरीदने, बांटने, बनाने और खाने का क्या होता है मतलब? जानें शुभ-अशुभ संकेत

-मीन राशि

बुध ग्रह मीन राशि के दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं और बुध की दृष्टि चौथे भाव में रहेगी. इस स्थिति में मीन राशि वाले लोगों को अपने कार्यस्थल पर संभलकर रहने की जरूरत है. कोई आपका फायदा उठा सकता है. निवेश करने जा रहे हैं तो कुछ दिन के लिए रुक जाएं. वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है. जीवनसाथी के साथ पुरानी बातों को लेकर बहस ना करें.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

[ad_2]

Source link