[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
ICAI CA Foundation December 2023 Result Out: सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आज शाम को करीबन 7 बजे के आस-पास नतीजे जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए कैंडीडेट्स को डेट ऑफ बर्थ, रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर जैसी डिटेल्स भरना जरूरी होगा। सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गयी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
कैसे चेक करें सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 रिजल्ट?
1. आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं
2. आईसीएआई फाउंडेशन दिसंबर 2023 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरे
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें
5. सीए फाउंडेशन 2023 का रिजल्ट देखें
6. फ्यूचर के लिए प्रिन्ट आउट निकाल लें
आईसीएआई द्वारा दिसंबरके दौरान चार्टर्ड एकाउंटेंट फाउंडेशन परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया था। 280 से ज्यादा भारतीय शहरों और विदेश के 8 शहरों में 31 दिसंबर, 2, 4 और 6 जनवरी, 2024 के दिन ऑफलाइन मोड में सीए फाउंडेशन की परीक्षा का आयोजन हुआ था।
कैसा होगा सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 स्कोरकार्ड?
- कैंडीडेट का नाम
- रोल नंबर
- पेपर नंबर
- सब्जेक्ट का नाम
- प्राप्त मार्क्स
- परिणाम स्थिति (प्रत्येक विषय के लिए)
सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 का एग्जाम पास करने के लिए कैंडीडेट्स को व्यक्तिगत प्रश्नपत्रों में कम से कम 40 फीसदी और कुल मिलाकर 50 फीसदी अंक लाने होंगे। पिछले महीने जनवरी में सीए फाइनल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी हुआ था। सीए इंटर ग्रुप 1 में कुल 1.17 लाख उम्मीदवारों में से 19,686 पास हुए थे। वहीं सीए ग्रुप 2 इंटर परीक्षा में 93,638 में से 17,957 अभ्यर्थी सफल हुए थे। दोनों ग्रुपों में 53,459 अभ्यर्थी शामिल हुए और केवल 5,204 ही पास हो पाए थे।
[ad_2]
Source link