[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
CAT EXAM: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में एंट्री के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का आयोजन 26 नवंबर को होना है। परीक्षा के लिए हाल ही में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 सितंबर को समाप्त हुई थी। अब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर 2023 को जारी होने वाले हैं। आईआईएम लखनऊ एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी करेगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार अपनी जरूरी जानकारी, जैसे एप्लीकेशन नंबर, परीक्षा का सेंटर आदि जानकारी देख सकते हैं। बता दें, परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्ट में 155 टेस्ट शहरों में किया जाएगा।
क्यों होती है CAT की परीक्षा
कॉमन एमिशन टेस्ट (CAT) की परीक्षा का आयोजन बिजनेस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में जो उम्मीदवार सफलता हासिल करते हैं वह आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम बैंगलोर, आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम कोझीकोड, आईआईएम लखनऊ में दाखिले लेने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं।
[ad_2]
Source link