Home National CBI का स्वागत कर रहे, कहीं आ न जाए; निशिकांत दुबे का महुआ पर तंज, मशहूर फैशन ब्रांड को लेकर साधा निशाना

CBI का स्वागत कर रहे, कहीं आ न जाए; निशिकांत दुबे का महुआ पर तंज, मशहूर फैशन ब्रांड को लेकर साधा निशाना

0
CBI का स्वागत कर रहे, कहीं आ न जाए; निशिकांत दुबे का महुआ पर तंज, मशहूर फैशन ब्रांड को लेकर साधा निशाना

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

कैश के बदले सवाल मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर महुआ मोइत्रा पर तंज कसा है। निशिकांत दुबे ने मशहूर फैशन ब्रांड का जिक्र करते हुए टीएमसी सांसद निशाना साधा है। अपने ट्वीट में दुबे ने झामुमो नेता पंकज मिश्रा की कहानी सुनाई। निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीट के महुआ के उन बयानों पर भी तंज कसा है, जिसमें टीएमसी सांसद जिक्र करती हैं कि वह इस मामले में सीबीआई और ईडी का स्वागत करती हैं।

निशिकांत दुबे ने कहा, “झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक महासचिव था ,पंकज मिश्र। रोज झारखंड में पेपर से, ट्वीट से, सोशल मीडिया से कहता था कि सीबीआई का स्वागत है ईडी का स्वागत है। एक दिन सचमुच में एजेंसी आ गई, पिछले 2 वर्ष से जेल में बंद है। उसी तरह के स्वागत का जुनून अभी देश के एक LV (लुई वुइटन) एवं GUCCI Extortion से जमा करने वाले व्यक्ति को हो गया है, लगता है दूसरा पंकज तैयार है?”

उल्लेखनीय है कि महुआ मोइत्रा एक बार लुई वुइटन के बैग को संसद पहुंची थी, जिसके लिए उनकी आलोचना की गई थी। महुआ मोइत्रा ने उस समय जवाब दिया, “मोदी जी ने अपने 10 लाख रुपये के सूट की नीलामी के बाद मुझे कुछ रकम भेजी। मैंने एक हैंडबैग खरीदा और बाकी का इस्तेमाल वकील की फीस चुकाने के लिए किया।”

कैश के बदले सवाल मामले में महुआ मोइत्रा ने तीन ट्वीट की सीरीज में कहा था कि वह इस मामले में ईडी और सीबीआई का स्वागत करती है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”अगर अडानी समूह ने मुझे चुप कराने या नीचे गिराने के लिए संघियों और फर्जी डिग्री धारकों के झूठे दस्तावेजों पर विश्वास करने का फैसला किया है, तो मैं कहती हूं, अपना समय बर्बाद मत करो, अपने वकीलों का इस्तेमाल करो अच्छा।”

महुआ ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं सीबीआई का भी स्वागत करती हूं। वे मेरे खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच दर्ज कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले उन्हें यह पता लगाना होगा कि अडानी का सारा पैसा चालान और बेनामी खातों के जरिए विदेशों में कैसे पहुंच रहा है।”

[ad_2]

Source link