[ad_1]
CBSE 2023 Board Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर छात्रों और शिक्षकों के लिए सीबीएसई 2023 सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रेकअप जारी किया है। नोटिस के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी 2023 और और थ्योरी परीक्षा 15 फरवरी, 2023 को आयोजित किए जाएंगे।
जारी नोटिस के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 अगले साल 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए आयोजित की जाएगी। थ्योरी परीक्षा के लिए सीबीएसई 2023 डेट शीट अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन इस बीच छात्र सीबीएसई 2023 सब्जेक्ट वाइज का ब्रेकअप डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 2023 Subject wise marks breakup: Direct Link
नोटिफिकेशन में लिखा है, “सत्र 2022 से 2023 के लिए एनुअल प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट असेसमेंट 1 जनवरी 2023 से शुरू होने वाले हैं।”
छात्र अब कक्षा 10वीं-12वीं की थ्योरी परीक्षा की डेटशीट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbse.gov.in पर डेटशीट जारी करेगा। प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है, डेटशीट जल्द वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
CBSE 2023 Subject wise marks breakup: ऐसे करें डाउनलोड
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in पर जाएं
– फिर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो “Subject Marks Breakup and Practical details 09/12/2022” लिंक पर क्लिक करें।
– पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
– पीडीएफ डाउनलोड करें और एक कॉपी अपने पास रखें।
उम्मीदवार ध्यान दें कि थ्योरी परीक्षा की डेटशीट अभी जारी नहीं की गई है लेकिन प्रैक्टिकल परीक्षा का सर्कुलर कल जारी किया गया था। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के लेटेस्ट अपडेट के लिए, सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
[ad_2]
Source link