[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
CCSU Admission 2023: चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय ने मेरठ मंडल से संबद्ध कॉलेजों में दूसरी कटऑफ सोमवार देर शाम जारी कर दी। इस कटऑफ से कॉलेजों में 16 से 18 अगस्त तक प्रवेश होंगे। कॉलेजों को 18 अगस्त तक ही समस्त प्रवेश कंफर्म करने होंगे। छात्र अपनी लॉगइन आईडी पर जाते हुए कटऑफ देखते हुए ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को ऑफर लेटर एवं आवेदन पत्र सहित सभी प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। विश्वविद्यालय ने इस मेरिट को पहले 10 अगस्त को जारी किया था, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते इसे अगले ही दिन वापस लेना पड़ा। यही मेरिट सोमवार को फिर से संशोधित करके जारी की गई है।
कैंपस में पहली ओपन मेरिट
सोमवार को विश्वविद्यालय कैंपस में स्नातक कोर्स के लिए पहली ओपन मेरिट जारी हो गई। छात्रों को इस मेरिट से प्रवेश के लिए केवल 16 अगस्त का समय मिलेगा। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के छात्र सोमवार को कैंपस पहुंचे और सूचना के अभाव में आवेदन नहीं करने का दावा किया। छात्रों के अनुसार शनिवार को कैंपस बंद था और सोमवार को कटऑफ भी आ गई। छात्रों के अनुसार कैंपस ओपन मेरिट के लिए विवि वेबसाइट पर कोई निर्देश नहीं थे, ऐसे में उन्हें प्रक्रिया का पता नहीं चल सका।
बीए द्वितीय वर्ष का परिणाम जारी
विश्वविद्यालय ने बीए द्वितीय वर्ष प्राइवेट का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र विवि वेबसाइट पर आज से परिणाम देख सकते हैं।
विशेष परीक्षा के प्रैक्टिकल मेरठ कॉलेज में
विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 और 2022-23 में उपाधि पूरी करने के लिए विशेष परीक्षा देने वाले एलएलबी, बीए-एलएलबी, एलएलएम, बीएससी, बीए, बीकॉम, एमएससी, एमए, एमकॉम एवं एमए के प्रैक्टिकल मेरठ कॉलेज में होंगे। कॉलेज जल्द ही विशेष परीक्षा के प्रैक्टिकल की तिथियां जारी करेगा। विश्वविद्यालय ने छात्रों से केंद्र के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। उक्त परीक्षा के लिए छात्रों को पांच एवं दस हजार रुपये अतिरिक्त फीस जमा करते हुए परीक्षा की अनुमति दी गई थी।
[ad_2]
Source link