Merry Christmas 2022: आज यानी 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन को जीसस क्रिस्ट के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। जीसस क्रिस्ट को भगवान का बेटा कहा जाता है। क्रिसमस के दिन लोग क्रिसमस ट्री के साथ घर को खूबसूरती से सजाते हैं। बच्चे सांता क्लॉज के आने का इंतजार करते हैं और इस दौरान उन्हें उपहार मिलते हैं। लोग सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हैं। यह साल का वह समय होता है जब लोग उत्सव, खाने और खुशियों में दिन बिताने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ इकट्ठा होते हैं। इस खास दिन पर दोस्तों और पारिवारिक ग्रुप में विशेज भेजने के लिए यहां देखिए कुछ शानदार क्रिसमस विशेज-
1) क्रिसमस या यह प्यारा सा त्योहार,
लाए आपके जीवन में खुशियां अपार,
सांता क्लॉज आए हैं आपके द्वार,
शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार।
मेरी क्रिसमस 2022
2) सांता आया लेकर खुशियां हजार,
बच्चों के लिए लाया गिफ्ट्स और ढेर सारा प्यार,
हो जाए खुशियों की आप पर बहार,
मुबारक हो आपको क्रिसमस का यह त्योहार।
मेरी क्रिसमस 2022
3) क्रिसमस 2022 आए बन कर उजाला,
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,
हमेशा तुम पर मेहरबान रहे ऊपर वाला,
बस इतनी सी दुआ करता है आपका ये चाहने वाला!
मेरी क्रिसमस 2022
4) आपकी आंखों से सजे हो जो भी सपने और दिल में छुपी हो जो भी अभिलाषाएं,
यह किसमस का पर्व उन्हें सच कर जाए,
आपके लिए है हमारी यही शुभकामनाएं।
मेरी क्रिसमस
5) बच्चों का दिन तोहफों का दिन,
सांता आएगा कुछ तुम्हे दे कर जायेगा,
भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहना,
आप सभी को क्रिसमस की शुभकामना।
मेरी क्रिसमस
6) क्रिसमस का जादू हैं परिवार को एक साथ लाना,
प्यार की धड़कन शेयर करना,
हंसी और ढेर सारी खुशियां,
आपको क्रिसमस पर देखनी कि ललसा हैं।
मेरी क्रिसमस 2022
7) गुलाब को गुलशन मुबारक चांद को चांदनी मुबारक,
शायर को शायरी मुबारक आपको हमारी तरफ से क्रिसमस मुबारक।
मेरी क्रिसमस
8) दिल्लगी कर जिंदगी से,
दिल लगा के चल जिंदगी है थोड़ी,
थोड़ा मुस्कुरा के चल- क्रिसमस की बधाई।
मेरी क्रिसमस 2022
यह भी पढ़ें: Merry Christmas 2022: क्रिसमस पर दोस्तों संग बाटें खुशियां, भेजें ये मजेदार मैसेज