Home Life Style Cooking Tips: छठ पर्व पर इन तरीकों से बनाएं गुड़ वाले ठेकुआ, बनेंगे एकदम मुलायम

Cooking Tips: छठ पर्व पर इन तरीकों से बनाएं गुड़ वाले ठेकुआ, बनेंगे एकदम मुलायम

0
Cooking Tips: छठ पर्व पर इन तरीकों से बनाएं गुड़ वाले ठेकुआ, बनेंगे एकदम मुलायम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

छठ पूजा बिहार का सबसे बड़ा त्योहार है, जो दिवाली के 6 दिन बाद से शुरू हो जाता है। इस महापर्व का आगमन नहाए-खाए से शुरू होता है। इस दौरान टेस्टी खाना तैयार किया जाता है। छठ पर्व ठेकुआ के बिना अधूरा माना जाता है। प्रसाद में मिलने वाला ठेकुआ का स्वाद में काफी अच्छा लगता है। ये खाने में इतना टेस्टी लगता है कि इसके सामने मिठाई भी फेल हैं। कुछ ट्रिक्स को अपनाकर आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। यहां हम ठेकुआ बनाने के लिए कुछ ट्रिक्स को बता रहे हैं। इन ट्रिक्स से आप एकदम क्रिस्पी और सॉफ्ट ठेकुआ बना सकते हैं। 

सही तरह से गूंथे आटा

ठेकुआ बनाने के लिए सही तरह से आटे को गूंथना चाहिए। अगर मैदा के ठेकुआ बना रही हैं, तो ध्यान रखें की आटा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करके लगाएं। वहीं सूजी का ठेकुआ नारियल के बुरादे से तैयार होता है। इसके अलावा ठेकुआ के आटे में खोया जरूर मिलाएं। 

इस ट्रिक से बनेंगे बिल्कुल सॉफ्ट

सॉफ्ट ठेकुआ बनाने के लिए आटे में ईनो डालें। अगर आप आटा गूंथने से पहले ईनो का इस्तेमाल करेंगे, तो आटा या मैदा सख्त नहीं होगा और ठेकुआ खस्ता बनेंगे। ध्यान रखें की बहुत ज्यादा ईनो का इस्तेमाल भी ठेकुआ के स्वाद को बिगाड़ सकता है। 

सही तरह से दें शेप

ठेकुआ को सही शेप देना भी काफी जरूरी है। ज्यादा पतला होने पर यह बनने के बाद सख्त हो जाएंगे और ज्यादा मोटा होने पर स्वाद खराब लगेगा। इसलिए ठेकुआ को सही शेप दें ताकी ये अच्छी तरह से फ्राई हो सकें।

सही से करें फ्राई 

ठेकुआ बनाने के लिए तेल न ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही  ज्यादा ठंडा। क्योंकि तेल ठंडा होने पर ये तेल ऑब्जर्व करेंगे और ज्यादा गर्म तेल में अंदर से कच्चे रह जाएंगे। इसलिए तेल का मीडियम रखें।

Cooking Tricks: रेस्तरां स्टाइल परफेक्ट बिरयानी बनाने के लिए फॉलो करें ये ट्रिक्स, खिले-खिले बनेंगे चावल

[ad_2]

Source link