Home Sports CSK के ऑलराउंडर का बड़ा खुलासा, धोनी के बाद ये खिलाड़ी बनेगा टीम का नया कप्तान

CSK के ऑलराउंडर का बड़ा खुलासा, धोनी के बाद ये खिलाड़ी बनेगा टीम का नया कप्तान

0
CSK के ऑलराउंडर का बड़ा खुलासा, धोनी के बाद ये खिलाड़ी बनेगा टीम का नया कप्तान

[ad_1]

MS Dhoni- India TV Hindi

Image Source : PTI
MS Dhoni

IPL 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में सब कुछ अचीव किया। आईपीएल में भी धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को 4 बार ट्रॉफी जिता चुके हैं। लेकिन माना जा रहा है कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है। वहीं सीएसके की टीम को धोनी के बाद एक नए कप्तान की जरूरत पड़ेगी।

कौन करेगा सीएसके की कप्तानी?  

अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली का मानना है कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में सीएसके के कप्तान की बागडोर संभाल सकते है। इंग्लैंड के इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि स्टोक्स के अलावा रुतुराज गायकवाड़ के पास भी भविष्य में टीम की कमान संभालने की क्षमता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के खिलाड़ियों की नीलामी में स्टोक्स पर 16.25 करोड़ रुपये खर्च किए, जो दर्शाता है कि फ्रेंचाइजी इस विश्व कप विजेता ऑलराउंडर को धोनी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देख रही है। 

एक ही टीम में दोनों खिलाड़ी

ईएसपीएन-क्रिकइंफो के मुताबिक वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले मोईन ने इंग्लैंड के अपने कप्तान स्टोक्स के बारे में कहा कि वह वास्तव में आईपीएल में खेलने का आनंद ले रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ऐसी फ्रेंचाइजी है जहां आप यहां आते हैं और आप खुद ही परिस्थितियों का आनंद लेते हैं और वास्तव में इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलना पसंद करते हैं। वह (स्टोक्स) अपने अनुभव के कारण टीम का अहम सदस्य है। 

मोईन का बड़ा खुलासा

मोईन ने कहा कि मुझे लगता है कि भविष्य में इसकी संभावना है क्योंकि उन्होंने  टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन एमएस अभी टीम का नेतृत्व कर रहे है और वह कुछ समय के लिए कप्तान रहेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में कप्तान के लिए हमारे पास कुछ और विकल्प है। रुतुराज एक शानदार खिलाड़ी है जो जिम्मेदारी उठाना पसंद करता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि फ्रेंचाइजी क्या चाहती है। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link