[ad_1]

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए हैं। इसके साथ ही नदी के पास रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों को खाली करा लिया गया है और लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया जा रहा है।
दिल्ली पर आई इस आफत के पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें:
Live updates :Delhi Floods LIVE
Refresh
-
Jul 13, 2023
1:22 PM (IST)
सीएम केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में रविवार तक स्कूल बंद, एक-दो दिन पानी की दिक्कत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘DDMA की बैठक हुई थी जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्कूल, विश्वविद्यालय को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकारी दफ्तर जो अत्यावश्यक सेवाएं देतें हैं उनको छोड़कर सभी अन्य सरकारी दफ्तरों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। निजी दफ्तरों से भी इसकी अपील की गई है। अगले एक-दो दिन दिल्ली के लोगों को पानी की दिक़्कत होने वाली है।’
-
Jul 13, 2023
12:30 PM (IST)
यमुना मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश व निकास बंद, मेट्रो की गति सीमित की गई
यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ पर यमुना बैंक स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश व निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और उसकी गति भी सीमित कर दी गई है। यमुना में पानी खतरे के निशान को पार कर चुका है और इससे 1978 का सर्वकालिक रिकॉर्ड टूट गया।
-
Jul 13, 2023
12:29 PM (IST)
हथिनी कुंड बैराज में जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई
हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज में जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई। इसका असर दिल्ली में यमुना नदी एवं आसपास के इलाकों मे देखने को मिल रहा है।
-
Jul 13, 2023
12:27 PM (IST)
यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली सचिवालय में भरा पानी
यमुना का जल स्तर बढ़ने से बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय में पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास-कार्यालय हैं। राजघाट से दिल्ली सचिवालय जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीरी गेट और पुराना लोहे के पुल के बीच रिंग रोड पर पानी भर गया है और इसलिए वहां यातायात रोक दिया गया है।
-
Jul 13, 2023
12:26 PM (IST)
यमुना नदी के नजदीक स्थित सड़कों का इस्तेमाल न करें: केजरीवाल
यमुना में जलस्तर के 208.48 मीटर तक बढ़ने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोगों को नदी के आसपास की सड़कों का इस्तेमाल न करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपात स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।’
-
Jul 13, 2023
12:25 PM (IST)
दिल्ली के कई इलाकों में लागू हुई धारा 144
दिल्ली में हर गुजरते घंटे के साथ स्थिति बिगड़ने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया और पुलिस ने एहतियाती तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में बुधवार को धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी।
[ad_2]
Source link
