[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
DU PG Admissions 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी कोर्सेज के लिए पहली मेरिट लिस्ट 17 अगस्त 2023 को जारी की गई थी। कुछ छात्रों ने यह दावा किया है कि सीट आवंटित होने के बावजूद भी उनका सीएसएएस के तहत पहली मेरिट लिस्ट में एडमिशन नहीं हो पाया है। डीयू एडमिनिस्ट्रेशन ने सोमवार को बताया है कि इन विद्यार्थियों का आने वाले राउंड में एडमिशन हो जाएगा।
उन्होंने बताया-” कई बार सूचना जारी करने के बाद भी विद्यार्थी सीजीपीए को प्रतिशत में बदलने में असफल रहे। वह मिड-एंट्री विंडो के जरिए अपना मार्क्स सीजीपीए से प्रतिशत में बदल सकेंगे। ये विद्यार्थी बीच में प्रवेश लेने वाले छात्र माने जाएंगे।
डीन ऑफ एडमिशन हनीत गांधी ने एक इंटरव्यू में कहा- डीयू के बीए प्रोग्राम के स्टूडेंट इस कैटेगरी में एडमिशन लेने के लिए योग्यता धारण नहीं करते हैं। यह मुख्य रूप से बीए ऑनर्स स्टूडेंट्स के लिए है। आने वाली मेरिट लिस्ट में बीए प्रोग्राम स्टूडेंट्स की भी मेरिट के हिसाब से लिस्ट जारी होगी।
[ad_2]
Source link