[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) रविवार आयोजित किया गया। पहली बार टेस्ट में 120 प्रश्न पूछे गये और इसके लिए 120 मिनट का समय निर्धारित था। सेंटर से टेस्ट देकर निकले छात्रों ने कहा कि इसबार प्रश्न आसान थे।
छात्र शिम ने बताया कि करंट अफेयर्स के साथ सारे महत्वपूर्ण विषयों से सीधे सवाल पूछे गये थे। वहीं छात्रा आकांक्षा ने बताया कि जनरल नॉलेज के प्रश्न थोड़े घुमावदार थे। टेस्ट के लिए पटना में पांच और मुजफ्फरपुर में एक केंद्र बनाया गया था। क्लैट विशेषज्ञ व लॉ प्रेप के को-फाउंडर अभिषेक गुंजन ने बताया कि सेक्शन वाइज प्रश्न काफी बेहतर था। क्लैट 2024 में इंग्लिश से 24 में 20, जनरल नॉलेज से 28 में 25, लीगल में 32 में 25, लॉजिकल रीजनिंग में 24 में 20 और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में 12 में 10 प्रश्न पूछे गये थे। उन्होंने बताया कि टॉप तीन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का जनरल कैटेगरी कटऑफ 86, टॉप 10 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का जनरल कैटेगरी कटऑफ 72 और बचे नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का जनरल कैटेगरी कटऑफ 65 रहने का अनुमान है। क्लैट विशेषज्ञ भूपेश कुमार के अनुसार पिछले सालों की तुलना में इस बार के प्रश्न काफी आसान रहे। उनके अनुसार एनएलएस बेंगलुरु का कट ऑफ 120 में 100 से 105 के बीच रहने की संभावना है। गणित और जनरल नॉलेज विषय के कारण अच्छा रिजल्ट आने की उम्मीद है।
[ad_2]
Source link