Home Business EPFO: क्‍या है सर्टिफिकेट ऑफ कवरेज? देश के बाहर जाने वालों के लिए क्‍यों है जरूरी, इसे ऑनलाइन कैसे बनवाएं

EPFO: क्‍या है सर्टिफिकेट ऑफ कवरेज? देश के बाहर जाने वालों के लिए क्‍यों है जरूरी, इसे ऑनलाइन कैसे बनवाएं

0
EPFO: क्‍या है सर्टिफिकेट ऑफ कवरेज? देश के बाहर जाने वालों के लिए क्‍यों है जरूरी, इसे ऑनलाइन कैसे बनवाएं

[ad_1]

हाइलाइट्स

ईपीएफओ के तहत कर्मचारियों को कई लाभ दिया जाता है.
विदेशों में भी ईपीएफओ के तहत कर्मचारियों को मिलता है लाभ.
समझौता किए गए देश में सर्टिफिकेट ऑफ कवरेज से सामाजिक सुरक्षा योगदान के भुगतान से छूट मिलती है.

नई दिल्ली. अगर आप काम के लिए विदेश जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, काम के लिए विदेश जाने वालों को सर्टिफिकेट ऑफ कवरेज (CoC) के बारे में मालूम होना जरूरी है. सर्टिफिकेट ऑफ कवरेज एक तरह से ऐसा सर्टिफिकेट होता है, जिसमें बताया जाता है कि वो किसी सोशल सिक्योरिटी स्कीम या इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत किन-किन चीजों के लिए इंश्योर्ड हैं और किन चीजों के लिए नहीं.

ईपीएफओ की ओर से जारी किए गए इंटरनेशनल वर्कर्स पर ब्रोशर के मुताबिक, समझौता किए गए देश में काम करने के लिए जाने वाले भारतीय कर्मचारी ईपीएफओ से सर्टिफिकेट ऑफ कवरेज प्राप्त कर सकते हैं, अगर वे भारत में अंशदायी पेंशन योजना में योगदान दे रहे हैं. सर्टिफिकेट ऑफ कवरेज ऐसे कामगारों को उन देश में सोशल सिक्योरिटी योगदान के भुगतान से छूट देगा. हालांकि अन्य देशों में आपको उस देश के कानून के हिसाब से सोशल सिक्योरिटी फंड में योगदान देना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- EPFO: पीएफ के इस खाते पर मिलती हैं कई सुविधाएं, ईपीएफओ ने बताया कैसे उठाएं ईपीएस 95 खाते का लाभ

आप सर्टिफिकेट ऑफ कवरेज के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन यानी ईपीएफओ (EPFO) अपने ‘International Workers Portal’ पर सुविधा देता है. ईपीएफओ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसका प्रोसेस बताया है. यह प्रक्रिया ऑनलाइन है और इससे कागजी कार्रवाई की औपचरिकता की जरूरत नहीं रह जाएगी.

Tags: Business news, Business news in hindi, Employees’ Provident Fund (EPF), Employment Provident Fund Organisation, Epfo, EPFO subscribers



[ad_2]

Source link