[ad_1]
हाइलाइट्स
एरिक गार्सेटी को फिर भारत में राजदूत नामित करेंगे हैं बाइडेन
नए कांग्रेस सत्र में कर सकते हैं नामित
कुछ सांसद कर रहे हैं विरोध
वाशिंगटन: भारत में अमेरिकी राजदूत (Ambassador) का पद पिछले दो सालों से खाली है. अमेरिका (America) अभी तक यहां अपना राजदूत (Ambassador) नहीं बना पाया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) अभी भी चाहते हैं कि लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) भारत में उनके राजदूत (Ambassador) के रूप में काम करें. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा है कि कैलिफोर्निया के एरिक एम. गार्सेटी भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत होंगे.
लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर गार्सेटी (Eric Garcetti) को बाइडेन (Joe Biden) का करीबी माना जाता है. हालांकि कुछ सांसद भारत मे बतौर राजदूत (Ambassador) उनके नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार व्हाइट हाउस (White House) के एक अधिकारी ने आगामी घोषणा का पूर्वावलोकन करने के लिए नाम न छापने की शर्त पर बात की. अधिकारी के मुताबिक नए कांग्रेस सत्र के शुरू होते ही बाइडेन ने गार्सेटी को फिर से मनोनीत करने की योजना बनाई है.
आपको बता दें कि बाइडेन ने पिछले साल भारत के राजदूत के रूप में गार्सेटी को नामित किया था. लेकिन आंतरिक जांच के दौरान गार्सेटी के नाम पे रोक लगा दी गई थी. एरिक गार्सेटी को अपने मेयर कार्यालय में एक शीर्ष सहयोगी द्वारा किए गए कथित यौन उत्पीड़न को नजरअंदाज करने के आरोपों का सामना करना पड़ा है. हालांकि गार्सेटी ने आरोपों से बार-बार इनकार किया है. व्हाइट हाउस ने सार्वजनिक रूप से एक योग्य उम्मीदवार के रूप में उनका बचाव किया और नोट किया कि उनके नामांकन को सीनेट की विदेश संबंध समिति ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है.
Punjab: पाकिस्तान से हथियारों के साथ भारत में चुपके से घुस रहा था, BSF ने देखते ही किया ढेर
इनकी सेवाएं जारी रखेंगे बाइडेन
व्हाइट हाउस (White House) की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने मंगलवार को कहा कि “हम इसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण नामांकन के रूप में देखते हैं. हमें उम्मीद है कि पूर्ण सीनेट उनकी तुरंत पुष्टि करेगी. बताया गया कि व्हाइट हाउस मंगलवार को लगभग 175 में से 85 नामांकन फिर से जमा करेगा जो पिछले कांग्रेस सत्र में कम हो गए थे.
बाइडेन ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन का नेतृत्व करने के लिए डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिल वाशिंगटन और आंतरिक राजस्व सेवा का नेतृत्व करने के लिए बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के प्रबंध निदेशक डैनी वेरफेल को सेवा में आगे भी जारी रखेंगे. अब देखने वाली बात होगी भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति कब तक में होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ambassador, America News, Joe Biden, World news
FIRST PUBLISHED : January 04, 2023, 11:25 IST
[ad_2]
Source link