Home Life Style Funny Jokes: जब टिंकू ने बताई परेशानी की वजह, सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Funny Jokes: जब टिंकू ने बताई परेशानी की वजह, सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

0
Funny Jokes: जब टिंकू ने बताई परेशानी की वजह, सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

काम और जिम्मेदारियों के चलते लोग खुद को समय देना भूल जाते हैं। कुछ लोग तो इतना ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं कि वह मानसिक तनाव और चिंता का शिकार हो जाते हैं। इन समस्याओं से दूर रहने के लिए दिन में या हफ्ते में थोड़ा समय खुद के लिए जरूर निकालना चाहिए। हेल्दी रहने के लिए हंसने की आदत डालें। जब आप खुलकर हंसते हैं तो शरीर से हैपी हॉर्मोल रिलीज होते हैं, जिससे आप स्ट्रेस फ्री महसूस कर सकते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए  आपको हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं।

साइंस की क्लास चल रही थी और पप्पू सो रहा था।

टीचर- पप्पू क्या हो रहा है ये सब

पप्पू- कुछ नहीं सर

टीचर- क्लास में सो रहे हो क्या ?

पप्पू- नहीं, सर गुरुत्वाकर्षण से सर नीचे गिर रहा है।

पप्पू की बात सुनकर टीचर मन ही मन हंसने लगा।

टिंकू को परेशान देखकर पिंकू ने उससे पूछा

क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?

टिंकू- यार आज धमकी भरा लेटर मिला है।

उसमें लिखा है… मेरी बीवी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।

पिंकू- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीवी को।

टिंकू- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसलिए समझ नहीं आ रहा,

किसकी बीवी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।

फिर क्या था पिंकू की हंसी बंद नहीं हो रही।

दोस्ती के कुछ महीनों बाद-

झप्पू- तुमने तो कहा था करोड़ों का कारोबार है।

टप्पू- अरे नहीं रे पागल

झप्पू – तो क्या कहा था

टप्पू- करोड़ों का नहीं, पकौड़ों का कहा था।

तुमने सही से सुना नहीं होगा।

पिंकी-  यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।

चिंकी-  क्यों?

पिंकी- चिंता से यार।

चिंकी- किस बात की चिंता है यार तुझे?

पिंकी- बाल झड़ने की।

Viral Funny Jokes: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर आप हो जाएंगे हंसी से लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

[ad_2]

Source link