Home National G20 Meeting: चंडीगढ़ में नाटू-नाटू की धुन पर जमकर थिरके विदेशी मेहमान | Watch

G20 Meeting: चंडीगढ़ में नाटू-नाटू की धुन पर जमकर थिरके विदेशी मेहमान | Watch

0
G20 Meeting: चंडीगढ़ में नाटू-नाटू की धुन पर जमकर थिरके विदेशी मेहमान | Watch

[ad_1]

G20 Naatu Naatu, Naatu Naatu G20 News, Naatu Naatu Dance G20- India TV Hindi

Image Source : ANI
नाटू-नाटू की धुन पर डांस करते विदेशी मेहमान।

चंडीगढ़: भारत में इन दिनों अलग-अलग शहरों में जी-20 की बैठकों का सिलसिला चल रहा है। देश में जी-20 की इन बैठकों से जुड़ी तमाम खबरें दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही हैं। बुधवार को चंडीगढ़ में जी-20 देशों के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक शुरू हुई है। इस बैठक में उस वक्त गजब का नजारा देखने को मिला जब विदेशी मेहमानों ने RRR फिल्म के ऑस्कर विजेता गाने ‘नाटू-नाटू’ की धुनों पर जमकर डांस किया। बता दें कि अभी हरियाणा और चंडीगढ़ में विदेशी मेहमान जमे रहेंगे और शुक्रवार को उनके लिए पंचकूला के पिंजौर में डिनर का आयोजन है।

पिंजौर में होंगे कई कार्यक्रम


पिंजौर में न सिर्फ विदेशी मेहमानों के लिए शानदार डिनर का आयोजन किया गया है, बल्कि इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। विदेशी मेहमान पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में लजीज व्यंजनों का स्वाद लेंगे। सरकार ने इन बैठकों के लिए तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है और यादविंद्रा गार्डन को इस मौके पर दुल्हन की तरह सजाया गया है। यादविंद्रा गार्डन के 7 टैरेस को इस मौके पर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

भारत के लिए बड़ा मौका है जी20 की अध्यक्षता
बता दें कि भारत ने एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक, एक साल के लिए जी20 की अध्यक्षता हासिल की है। देश के लिए यह कितना बड़ा मौका है इसका अंदाजा संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कंबोज के एक हालिया बयान से लगाया जा सकता है। कंबोज ने कहा था कि जी20 की अध्यक्षता भारत का अब तक का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय प्रयास है। उन्होंने कहा था कि जी20 की बठकें ऐसे समय में हो रही हैं जब दुनिया जलवायु परिवर्तन से लेकर आर्थिक मंदी, खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा तथा भू-राजनैतिक संघर्ष तक कई चुनौतियों का सामना कर रही है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link