[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
HSSC Group D Exam Asnwer Key 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की प्रॉविजनल आंसर की जल्द जारी की जा सकती है। एचएसएससी सीईटी 2023 के जरिए राज्य में ग्रुप डी के करीब 13000 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2023 को हुई थी। इस परीक्षा के लिए हरियाणा व आसपास के करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। एचएसएससी की आंसर की जारी होने के साथ ही रिजल्ट पर भी आयोग अपडेट दे सकता है।
एचएसएससी सीईटी 2023 की आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी अपडेट आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी होगी। आंसर की/रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी यहां लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
एचएसएससी सीईटी 2023 की आंसर ऐसे कर सकेंगे चेक:
– आंसर की जारी होने के बाद आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिख रहे लिंक ‘ग्रुप डी सीईटी आंसर की’ के लिंक पर क्लिक करें।
– अपनी लॉगइन डिटेल्स दर्ज करें और आंसर की चेक करें।
– आंसर की एक हार्ड कॉपी भी प्रिंटआउट कराकर रख सकते हैं।
आपको बता दें कि एचएसएससी सीईटी 2023 के जरिए राज्य में ग्रुप डी के कुल 13536 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। सीईटी परीक्षा के दौरान कई लोगों को फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था।
[ad_2]
Source link