Home Education & Jobs IIIT : BTech में अब लॉ की भी पढ़ाई, बीटेक आनर्स की डिग्री भी ले सकेंगे छात्र

IIIT : BTech में अब लॉ की भी पढ़ाई, बीटेक आनर्स की डिग्री भी ले सकेंगे छात्र

0
IIIT : BTech में अब लॉ की भी पढ़ाई, बीटेक आनर्स की डिग्री भी ले सकेंगे छात्र

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

IIIT BTech : ट्रिपलआइटी में इस साल बीटेक में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब छात्र तकीनीकी शिक्षा के साथ ही मनोविज्ञान और विधि की पढ़ाई भी कर सकेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत इस साल से संस्थान मेजर और माइनर डिग्री प्रदान करेगा। साथ ही इस साल प्रवेश लेने वाले छात्र आगे चल कर बीटेक ऑनर्स की डिग्री भी ले सकेंगे। संस्थान में बीटेक की दो ब्रांच आईटी और ईसी है, जिसे मेजर विषय के तौर पर रखा गया हैं। इसके साथ इंडियन नॉलेज सिस्टम, उद्यमिता विकास, मनोविज्ञान तथा विधि ज्ञान को माइनर विषय के रूप शामिल किया गया है। 

बीटेक के चार वर्ष का पाठ्यक्रम 160 क्रेडिट का होगा। इसमें 15 क्रेडिट माइनर के होंगे। 145 क्रेडिट पर मेजर डिग्री प्रदान की जाएगी। अगर 15 क्रेडिट और मिल जाते हैं तो मेजर के साथ ही माइनर की भी डिग्री मिलेगी। चार साल के भीतर 160 के अतिरिक्त 15 क्रेडिट और हासिल करने वाले छात्र बीटेक ऑनर्स की डिग्री के योग्य हो जाएंगे। बीटेक के सभी पाठ्यक्रमों में एनईपी लागू करने के लिए पहले सीनेट ने मंजूरी दी। 

BTech , BPharma और MCA में सीधे दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका

सीनेट से मंजूर प्रस्ताव संस्थान की सर्वोच्च संस्था बोर्ड ऑफ गवर्नर्स यानी बीओजी में रखा गया। निदेशक प्रो. मुकुल सुतावने ने बताया कि बीओजी ने भी सहमति की मुहर लगा दी है। छात्रों के लिए मल्टीपल एक्जिट और मल्टीपल इंट्री का विकल्प भी रहेगा। मसलन अगर कोई छात्र बीटेक एक वर्ष की पढ़ाई करता है तो उसे सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link