Home Education & Jobs Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: नौसेना में अग्निवीर एमआर के पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: नौसेना में अग्निवीर एमआर के पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन

0
Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: नौसेना में अग्निवीर एमआर के पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर भर्ती 2023 के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया है। इंडियन नेवी में यह भर्ती विज्ञापन संख्या-02/2023 के नवंबर बैच के तहत होगी। इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 26 जून 2023 से शुरू होगी। अभ्यर्थी इंडियन नेवी की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन नेवी के इस भर्ती अभियान में कुल 35 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इंडियन नेवी की इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष व महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने  के लिए पात्र हैं।

नेवी अग्निवी भर्ती की आवेदन योग्यता:

इंडियन नेवी भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक (Class 10) की परीक्षा पास होना जरूरी है।

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती की आयु सीमा: 

अग्निवीर की इस भर्ती में अभ्यर्थियों का जन्म 1 नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच हुआ होना चाहिए। यानी आवेदन की उम्र 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया: 

नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती में योग्य अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों की परीक्षा जरिए होगा जिसमें शारीरिक नापतौल पर फिजिकल फिटनेस टेस्ट भी शामिल है। इसके बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट भी होगा। फाइनल चरण में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति आईएनएस कुंजलि, कोलाबा, मुंबई में होगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सितंबर 2023 में होना संभावित है।

[ad_2]

Source link