Home National Indore Couple Missing: गाइड के बयान के केस उलझा, दंपति अकेले नहीं था, पुलिस पर लगे आरोप

Indore Couple Missing: गाइड के बयान के केस उलझा, दंपति अकेले नहीं था, पुलिस पर लगे आरोप

0
Indore Couple Missing: गाइड के बयान के केस उलझा, दंपति अकेले नहीं था, पुलिस पर लगे आरोप

[ad_1]

Indore Shillong Couple Missing Mystery Update: इंदौर से शिलांग घूमने गए नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने के केस में एक गाइड के बयान ने पुलिस को उलझा दिया है. पूछताछ में गाइड ने बताया कि दंपति अकेले नहीं था. उनके साथ 2 से 3 अन्य लोग भी थे. इस बयान के बाद जांच पड़ताल में नया मोड़ आया है. कई अन्य गाइड से भी पूछताछ हुई है, लेकिन वे कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं. ऐसे में राज के भाई विपिन रघुवंशी ने इस पर सवाल खड़े किए हैं कि अगर यह गाइड भी साथ था तो अब तक पुलिस इसे सामने क्यों नहीं लाया?

गाइड अल्बर्ट पडे का कहना है कि 23 मई को सुबह 10 बजे के करीब नोंग्रियात से मावलाखैत तक 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ते हुए इस जोड़े को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ दिखे. पडे के अनुसार, वह कपल को पहचानता है. उसने इन्हें सेवाएं देने पेशकश की थी. मगर उन्होंने विनम्रतापूर्वक ऐसा करने से मना कर दिया. उन्होंने पहले अन्य गाइड को रख लिया था. 

परिवार ने गंभीर सवाल खड़े किए  

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने शिलांग पुलिस की जांच प्रक्रिया पर प्रश्न खड़े किए हैं. उनका कहना है कि पुलिस की जांच बेहद सुस्त है. ऐसे में कई अहम सुराग मिटने की संभावना है. 

जांच में लापरवाही सामने आई 

जांच में सामने आया है कि होटल के सीसीटीवी में तीन संदिग्ध दिखे हैं. पुलिस ने होटल के डीवीआर को जब्त किया. शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आई. परिवार का कहना है कि पुलिस ने छानबीन  में देरी की है. इसके अब तक अपराधी पकड़ में नहीं आए हैं. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली 

परिवार ने शिलांग प्रशासन से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की थी. मगर अब तक रिपोर्ट नहीं दी गई है. इस दौरान देरी के कारण सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई है. परिवार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. अभी तक कई सवाल सामले खड़े है कि राजा की हत्या किसने की. सोनम आखिर कहा गायब हुई. पुलिस इस मामले में पूछताछ का दायरा बढ़ा रही है. इसमें कई लोगों को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: World Bank: मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों की संख्या में आई भारी गिरावट, विश्व बैंक ने जारी किए आंकड़े



[ad_2]

Source link