Home Tech & Gadget iPhone वाले फीचर के साथ आ रहा Realme 12 5G, ₹1 में मिल रहे ₹3000 के ऑफर

iPhone वाले फीचर के साथ आ रहा Realme 12 5G, ₹1 में मिल रहे ₹3000 के ऑफर

0
iPhone वाले फीचर के साथ आ रहा Realme 12 5G, ₹1 में मिल रहे ₹3000 के ऑफर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

रियलमी भारत में 6 मार्च को Realme 12+ 5G के साथ Realme 12 5G लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्च से पहले, रियलमी ने पुष्टि की है कि Realme 12 5G आईफोन से इंस्पायर्ड डायनेमिक बटन (Dynamic Button) फीचर वाला पहला फोन होगा। फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी हैं और आप इसे केवल 1 रुपये में बुक कर सकते हैं। बुक करने वाले ग्राहकों को 1 रुपये में 3000 रुपये से ज्यादा के ऑफर दिए जा रहे हैं, जिसमें 2000 रुपये की छूट और 1 हजार रुपये कीमत का 1 ईयर स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन शामिल है।

फ्लिपकार्ट पर एक नए टीजर से पता चलता है कि अपकमिंग Realme 12 5G पर पावर बटन का उपयोग कई कस्टम एक्शन जैसे कैमरा शटर, टॉर्च, साइलेंट मोड, एयरप्लेन मोड, DND और बहुत कुछ के लिए किया जा सकता है। आप भी देखें टीजर इमेज

रियलमी ने डायनामिक बटन फीचर के बारे में डिटेल नहीं दी है, लेकिन एक टीजर इमेज से पता चलता है कि यह Apple के एक्शन बटन के समान काम कर सकता है। एक्शन बटन यूजर्स को कैमरा, फोकस, फ्लैशलाइट, मैग्निफायर जैसे कई काम करने देता है।

अरे वाह! भारत में बस इतनी होगी Vivo V30 और Vivo 30 Pro की कीमत; देखें बजट

रियलमी कई फोन्स में ला चुका है आईफोन वाले फीचर

ऐप्पल ने विशेष रूप से iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए एक्शन बटन पेश किया है। ऐसा लग रहा है कि रियलमी डायनामिक बटन के जरिए सस्ते फोन में आईफोन जैसे फीचर्स देने का प्रयास कर रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब रियलमी अपने किसी फोन में आईफोन से इंस्पायर्ड फीचर दिया है। रियलमी पहले भी अपने किफायती फोन्स में iPhones से इंस्पायर्ड फीचर्स ला चुकी है। उदाहरण के लिए, बजट-फ्रेंडली Narzo N53 का कैमरा मॉड्यूल iPhones की याद दिलाता है, जबकि Realme C53 का “मिनी कैप्सूल” फीचर भी आईफोन में मिलने वाले डायनामिक आइलैंड के समान है।

अपकमिंग Realme 12 5G को कुछ समय पहले गीकबेंच डेटाबेस पर देखा गया था। लिस्टिंग से पता चला कि स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। कहा जा रहा है कि फोन का वेनिला वर्जन 5000mAh बैटरी और 108-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरे से लैस होगा।

FREE में लगवाएं 100Mbps ब्रॉडबैंड, साथ 1500GB डेटा और कॉलिंग भी मुफ्त

6 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Realme 12 5G

Realme 12 5G के डिटेल अभी भी सामने नहीं आए हैं, लेकिन सीरीज के दोनों मॉडल 29 फरवरी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। लाइन में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए आधिकारिक Realme वेबसाइट पर जा सकते हैं। फोन 6 मार्च को लॉन्च होगा और जैसे-जैसे लॉन्च डेट नजदीक आएगी, Realme 12 5G के बारे में और डिटेल्स भी सामने आ सकती है। फोन की पहली सेल 6 मार्च दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।

[ad_2]

Source link