Home Education & Jobs IPS ऑफिसर हुईं UPSC मेन्स परीक्षा में फेल, कल के परिणाम को लेकर कही दिल की बात

IPS ऑफिसर हुईं UPSC मेन्स परीक्षा में फेल, कल के परिणाम को लेकर कही दिल की बात

0
IPS ऑफिसर हुईं UPSC मेन्स परीक्षा में फेल, कल के परिणाम को लेकर कही दिल की बात

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। इस वर्ष यूपीएससी मेन्स एग्जाम में बैठने वाले हजारों अभ्यर्थियों में आईपीएस ऑफिसर नीरजा शाह भी शामिल थीं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 213वीं रैंक हासिल करने वाली नीरजा शाह इस बार मेन्स परीक्षा पास नहीं कर पाईं। उन्होंने अपना परिणाम सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अभ्यर्थियों को एक खास मैसेज दिया। वेस्ट बंगाल कैडर में आईपीएस ऑफिसर नीरजा शाह ने यूपीएससी परीक्षा को विनम्र बताते हुआ परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने कहा, ‘यूपीएससी 2020 में 213 रैंक प्राप्त करने के बाद यूपीएससी मेन्स क्लियर नहीं हो सका, वास्तव में यह बहुत ही अप्रत्याशित है। आखिरकार आप यही देखते हैं कि यह परीक्षा आपके नियंत्रण से परे बहुत सारे  कारकों पर निर्भर पड़ता है। सीखने की कोशिश कर रही हूं कि कि अपनी सफलताओं के साथ-साथ अपनी असफलताओं के बारे में कैसे बात की जाए! आईपीएस पश्चिम बंगाल । 

आईपीएस ऑफिसर नीरजा शाह ने तीसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा 2020 पास की थी। उन्हें 213वीं रैंक मिली थी। यूपीएससी 2022 उनका चौथा प्रयास था लेकिन वह इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं।

अपना ट्वीट वायरल होने के बाद नीरजा शाह ने कहा, ‘वाह तो यह लोकप्रिय हो गया। कुछ स्पष्टीकरण – 1. अब दोबारा परीक्षा नहीं लिख रही। जीवन के अगले चरण में जाने के लिए अच्छा महसूस कर रही हूं। 2. देश में कहीं भी सेवा करने में तैयार हूं और खुश हूं। पश्चिम बंगाल में मेरा स्वागत करने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।’

शाह ने गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जीएनएलयू गांधीनगर से लॉ की डिग्री पूरी की। उन्होंने लैंप फेलोशिप की हासिल की है। नीरजा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने से पहले वह दो बार प्रीलिम्स में फेल हुईं। तीसरे अटेम्प्ट में वह यूपीएससी पास कर आईपीएस बनीं। 

UPSC : पहले IPS और फिर बने IAS ऑफिसर, LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान में तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड

आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस बनने के लिए ऐसे बहुत से अभ्यर्थी फिर से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बैठते हैं जिन्हें पीछे की रैंक होने के चलते आईपीएस, आईआरएस जैसी सर्विस अलॉट होती है। 

यूपीएससी ने 6 दिसंबर 2022 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। इसमें 2529 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई घोषित किया गया है। 

 

[ad_2]

Source link