Home Life Style Jamshedpur News: बुफे में लीजिए एक से एक आइटमों का स्वाद अनलिमिटेड, दाम भी आपके बजट में! नोट करें लोकेशन

Jamshedpur News: बुफे में लीजिए एक से एक आइटमों का स्वाद अनलिमिटेड, दाम भी आपके बजट में! नोट करें लोकेशन

0
Jamshedpur News: बुफे में लीजिए एक से एक आइटमों का स्वाद अनलिमिटेड, दाम भी आपके बजट में! नोट करें लोकेशन

[ad_1]

जमशेदपुर. खाने पीने के शौकीनों की कमी जमशेदपुर में नहीं है. लोग खाने पीने की खोज में रहते हैं और कुछ अनोखा कहां मिलता है, तो इसके कद्रदान बन जाते हैं. जमशेदपुर के बिष्टुपुर कांतिलाल अस्पताल के ठीक सामने रोड पर होटल DASAPARAKSH है, जहां आपको अनलिमिटेड बुफे का ऑप्शन मिलेगा. जमशेदपुर में काफी कम जगह इस तरह भोजन मिलता है. इस होटल में आपको ब्रेकफास्ट प्रतिदिन मात्र 199 रुपए में उपलब्ध है, जहां आप  इडली, बड़ा ,उपमा, डोसा, रवा केसरी, और फिल्टर काफी आदि का लुत्फ ले सकते हैं.

संडे की बात करें तो यहां ब्रेकफास्ट 249 रुपए में मिलता है. इस दिन के मेनू में आपको फ्रूट सलाद, स्प्राउट सलाद, इडली, बड़ा ,उपमा, दोसा, घी पोंगल, आलू बोंडा, मेदु वाड़ा, छोला भटूरा, खीर या जलेबी रबड़ी मिलती है. बुफे रोजाना 8 बजे से 11 बजे तक है और संडे स्पेशल के दिन लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है.

DASAPARAKSH होटल साउथ का ब्रांड है. यह 1921 से कई जगहों में चल रहा है. जमशेदपुर में या 4 जुलाई 2019 को आया है. लोगों में इसके काफी डिमांड है. इस होटल में आपको इंडियन, चाइनीज, तंदूर कॉन्टिनेंटल और खासकर साउथ इंडियन का जायका देखने को मिलेगा. यहां आए लोग कहते हैं कि इनका खाना काफी बेहतरीन है. जितना भी खाओ पेट तो भर जाता है पर मन नहीं भरता है. साफ- सुथरे भोजन के साथ-साथ अंदर में कई हाथों से पेंटिंग की हुई पोट्रेट जो दीवारों में काफी खूबसूरत लगती है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : April 24, 2023, 18:06 IST

[ad_2]

Source link