Home Education & Jobs JAT 2023 का परिणाम जारी, रिया सावा 98.96 परसेंटाइल के साथ सिटी टॉपर

JAT 2023 का परिणाम जारी, रिया सावा 98.96 परसेंटाइल के साथ सिटी टॉपर

0
JAT 2023 का परिणाम जारी, रिया सावा 98.96 परसेंटाइल के साथ सिटी टॉपर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

JAT Result 2023 : एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने शनिवार को जेवियर एप्टीट्यूट टेस्ट (जैट) 2023 का परिणाम जारी कर दिया। आठ जनवरी को देश के 79 परीक्षा केंद्रों पर एक्सएलआरआई समेत 160 से अधिक मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिले के लिए इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब इसका स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर की रिया सावा को 98.96 परसेंटाइल मिले हैं। जबकि पुष्कर कुमार को 98.82 परसेंटाइल व वैष्णवी शृंगी को 98.09 परसेंटाइल मिले हैं। एक्सएलआरआई जमशेदपुर की ओर से स्कोर कार्ड जारी करने के बाद अब विद्यार्थी एक्सएलआरआई के कटअफ के इंतजार में हैं। कुछ वर्षों के कटअफ का आकलन करने के बाद मोटे तौर पर इस बार एक्सएलआरआई जमशेदपुर में दाखिले के लिए कटअफ 92 से 94 परसेंटाइल के आसपास माना जा रहा है। विद्यार्थी जैट ऑनलाइन की वेबसाइट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

शहर के छात्रों ने एक बार फिर झंडे गाड़े

जैट में एक बार फिर जमशेदपुर के छात्रों ने अपना लोहा मनवाया। अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार, लौहनगरी के टाइम इंस्टीट्यूट के रिया सावा को ही सिटी टॉपर माना जा रहा है। दूसरे स्थान पर पुष्कर कुमार 98.82 परसेंटाइल के साथ हैं। तो वैष्णवी श्रृंगी 98.09 परसेंटाइल के साथ तीसरे स्थान पर। चूंकि इस बार जैट के नतीजे शनिवार दोपहर के बाद आए हैं, इसलिए सभी विद्यार्थियों के परिणाम को संकलित नहीं किया जा सका। रविवार शाम तक सभी नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे और टॉपरों की सूची भी स्पष्ट हो जाएगी। टाइम इंस्टीट्यूट के शुभम खन्ना ने बताया कि इस बार टाइम के छात्रों ने उत्कृष्ट परिणामों की अपनी परंपरा को और मजबूत करते हुए फिर से टाइम का परचम लहराया है।

 

ये विद्यार्थी हुए सफल:

रिया सावा 98.96 परसेंटाइल

पुष्कर कुमार 98.82 परसेंटाइल

वैष्णवी श्रृंगी 98.09 परसेंटाइल

रमन प्रसाद 96.98 परसेंटाइल

अंकित पसायत 96.37 परसेंटाइल

मृणाल मनीष 95.25 परसेंटाइल

अक्षत अग्रवाल 94.90 परसेंटाइल

अभिजीत सरकार 94.09 परसेंटाइल

रथिन झा             94.00 परसेंटाइल

अभिषिक्ता 93.00 परसेंटाइल

मुक्ति मृणाल 92.66 परसेंटाइल

तनय रंजन            92.59 परसेंटाइल

अर्चिष्मान बागची 91.56 परसेंटाइल 

 

[ad_2]

Source link