Home Education & Jobs JCECEB BEd Entrance Exam 2023: अब 23 अप्रैल को नहीं 13 मई को होगी झारखंड बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2023

JCECEB BEd Entrance Exam 2023: अब 23 अप्रैल को नहीं 13 मई को होगी झारखंड बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2023

0
JCECEB BEd Entrance Exam 2023: अब 23 अप्रैल को नहीं 13 मई को होगी झारखंड बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2023

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख को अब बदल दिया गया है। अब  23 अप्रैल को होनेवाली परीक्षा का आयोजन 13 मई को होगा। जेसीईसीईबी (JCECEB) ने जारी आदेश में कहा है कि प्रवेश परीक्षा की तिथि में किसी वजह से स्थगित कर दिया गया है। अब इस परीक्षा की तारीख को बदल दिया गया है। अब बीएड प्रवेश परीक्षा 13 मई की सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इसलिए जिन परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था वे इस नई तारीख और समय के अनुसार परीक्षा में शामिल हों। आपको बता दें कि इस परीक्षा में मल्टीपल च्वाइज सवाल पूछे जाएंगे। 100 सवाल और 100 अंकों की परीक्षा होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत जवाब के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। आपको बता दें कि बीबीएमकेयू के अधीन धनबाद व बोकारो के 26 बीएड कॉलेजों में 2650 सीटें है। पूरे झारखंड में 136 बीएड कॉलेज चल रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो परीक्षा केंद्र फाइनल नहीं होने के कारण जेसीईसीईबी को प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ानी पड़ी है। धनबाद में आठ हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा लेने की तैयारी है। धनबाद समेत राज्य के छह जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। 

[ad_2]

Source link