Home Tech & Gadget Jio से आगे निकला एयरटेल, सस्ते प्लान में दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा और हॉटस्टार

Jio से आगे निकला एयरटेल, सस्ते प्लान में दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा और हॉटस्टार

0
Jio से आगे निकला एयरटेल, सस्ते प्लान में दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा और हॉटस्टार

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मोबाइल यूजर्स को आजकल ओटीटी बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान काफी पसंद आ रहे हैं। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) यूजर्स की इस डिमांड को पूरा करने के लिए कुछ जबर्दस्त प्लान ऑफर कर रही है। 400 रुपये से कम की शुरुआती कीमत के साथ आने वाले इन प्लान में आपको डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी इन प्लान में डेली 3जीबी डेटा तक डेटा भी दे रही है। एयरटेल के ये प्लान जियो के 500 रुपये से कम वाले प्लान को कड़ी टक्कर देते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों कंपनियों में से कौन यूजर्स को बेस्ट बेनिफिट दे रही है। 

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए डेली 2.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है। इसमें आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को तीन महीने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा।

एयरटेल का 499 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी हर दिन 3जीबी डेटा दे रही है। प्लान में आपको देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। अनलिमिटेड 5G डेटा देने वाले इस प्लान में आपको तीन महीने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगी। 

जियो का 399 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए डेली 3जीबी डेटा ऑफर कर रही है। खास बात है कि इस प्लान में आपको 6जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है। प्लान के सब्सक्राइबर देशभर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। यह प्लान डेली 100 फ्री एसएमएस भी देता है। जियो के इस प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा होगा। प्लान में आपको जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस मिलेगा।

Redmi के नए हैंडसेट्स की पहली सेल आज, धमाकेदार डिस्काउंट के साथ फोन खरीदने का मौका

जियो का 349 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। इसमें आपको हर दिन 2.5जीबी के हिसाब से टोटल 75जीबी डेटा मिलेगा। एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है। यह प्लान जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे ऐप्स का फ्री ऐक्सेस देता है।    

(Photo: Freepik)

[ad_2]

Source link