Home Education & Jobs JSSC : झारखंड में निकली 26000 शिक्षकों की भर्ती, एक चरण में होगी परीक्षा, जानें खास बातें

JSSC : झारखंड में निकली 26000 शिक्षकों की भर्ती, एक चरण में होगी परीक्षा, जानें खास बातें

0
JSSC : झारखंड में निकली 26000 शिक्षकों की भर्ती, एक चरण में होगी परीक्षा, जानें खास बातें

[ad_1]

JSSC Teacher Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 26,001 शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 8 अगस्त 2023 से  jssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर तय की गई है। इन पदों पर नियुक्ति झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के माध्यम से होगी। कुल पदों में 12,868 पद सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं 13,133 पद गैर पारा शिक्षकों के लिए हैं। 

एक चरण में होगी परीक्षा

इस भर्ती की परीक्षा एक चरण में ली जाएगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थी  जिस विषय/ विषय समूह से टीईटी पास होंगे, उसी विषय/ विषय समूह में राज्य स्तरीय मेधा सूची के आधार पर सहायक आचार्य नियुक्ति के पात्र होंगे।

पलामू में सबसे ज्यादा पद

पलामू 2403

गिरिडीह 2338

दुमका 1662

रांची 1435

प सिंहभूम 1372

देवघर 1352

चतरा 1282

सरायकेला 1161

पू सिंहभूम 1109

धनबाद 1105

गोड्डा 1061

गुमला 1039

हजारीबाग 984

बोकारो 968

गढ़वा 962

साहिबगंज 914

लातेहार 810

जामताड़ा 809

पाकुड़ 716

सिमडेगा 593

खूंटी 572

कोडरमा 528

रामगढ़ 419

लोहरदगा 399

पारा शिक्षक के लिए पद

आरक्षित पद – 12,868

पहली से पांचवीं के लिए – 5469

छठी से आठवीं के लिए – 7399

गैर पारा शिक्षक के पद

आरक्षित पद – 13,133

पहली से पांचवीं के लिए-  5531

छठी से आठवीं के लिए – 7602

जैक, रांची के अंतर्गत कार्यरत सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) जिनकी सेवा

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि को न्यूनतम एवं लगातार दो वर्ष की हो गई हो एवं विज्ञापन प्रकाशन की तिथि को कार्यरत हो, को संविदा कर्मी के रूप में कार्य करने की अवधि के बराबर अवधि तक अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी, जो कि अधिकतम उम्र 58 वर्ष तक मान्य होगा।

नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आयु सीमा – 21 वर्ष से 40 वर्ष। आयु की गणना एक अगस्त 2023 से होगी, जबकि अधिकतम उम्र सीमा की गणना एक अगस्त 2019 से की जाएगी।

आयु सीमा में छूट

– अत्यंत पिछड़ा व पिछड़ा वर्ग के लिए 42 साल

– महिला (अनारक्षित, अत्यंत पिछड़ा, पिछड़ा व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 43 साल 

– अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के महिला-पुरुष वर्ग के लिए 45 साल 

वेतनमान 

– इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य- 25,500-81,100 रुपये

– स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – 29,200 से 92,300 रुपये

– पहली से पांचवीं के सहायक आचार्य- 39,000 से 44,356 रुपये 

– छठी से आठवीं के सहायक आचार्य- 45,092 से 50,270 रुपये

आवेदन फीस- 100 रुपये

– झारखंड के एससी व एसटी अभ्यर्थियों के लिए – 50 रुपये।

अहम तिथियां

– रजिस्ट्रेशन करने के अवधि – 08 अगस्त 2023 से  7 सितंबर 2023 की मध्य रात्रि तक।

– परीक्षा शुल्क भुगतान करने के लिए दिनांक- 09.09.2023 की मध्य रात्रि तक।

– फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने तथा आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए

दिनाकं – 11.09.2023 की मध्य रात्रि तक।

– दिनांक- 13.09.2023 से दिनांक- 15.09.2023 के मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन

– पत्र में की गई किसी भी अशुद्ध प्रवष्टि को संशोधित करने के लिए पुनः खोली

जायेगी जिसके माध्यम से वैध अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन पत्र की अशुद्धियां संशोधित कर सकेंगे। छूट सहित परीक्षा शुल्क भुगतान करने की स्थिति में शुद्धिकरण का दावा परीक्षा शुल्क भुगतान की राशि तक सीमित होगा।  

[ad_2]

Source link