Home Education & Jobs JSSC : झारखंड 26000 शिक्षक भर्ती में CTET वालों को नहीं JTET वालों को मौका

JSSC : झारखंड 26000 शिक्षक भर्ती में CTET वालों को नहीं JTET वालों को मौका

0
JSSC : झारखंड 26000 शिक्षक भर्ती में CTET वालों को नहीं JTET वालों को मौका

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

JSSC Teacher Recruitment 2023: झारखंड प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के आवेदन करने के लिए पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) को अनुभव प्रमाणपत्र देना होगा। वैसे शिक्षक जिनकी न्यूनतम व दो साल की सेवा हो चुकी हो और वे वर्तमान में भी कार्यरत हों उनका अनुभव व स्वच्छता प्रमाणपत्र बन सकेगा।

पहली से 5वीं तक में कार्यरत पारा शिक्षकों का अनुभव व स्वच्छता प्रमाणपत्र प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा बनेगा, जबकि 6ठीं से 8वीं तक में कार्यरता शिक्षकों के सर्टिफिकेट क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बनाया जाएगा।

पारा शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन के साथ इसे भी अपलोड करना होगा। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही इसका प्रारूप जारी करेगा, जिसे पारा शिक्षक बनवा सकेंगे। पारा शिक्षकों के लिए उम्र सीमा की बाध्यता नहीं रहेगी। जिन पारा शिक्षकों की उम्र 58 साल भी हो चुकी है और वे सभी योग्यता को पूरी रखते हैं तो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

JSSC : झारखंड में निकली 26000 शिक्षकों की भर्ती, एक चरण में होगी परीक्षा, जानें खास बातें

टेट पास हो सकेंगे शामिल

सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति के लिए 2013 और 2016 में शिक्षक पात्रता परीक्षा ( JTET ) में पास अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। सीटेट ( CTET ) पास अभ्यर्थियों के लिए मौका देने की बात नहीं कही गई है। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने जब जेटेट का आयोजन नहीं किया तो अभ्यर्थियों ने सीटेट क्वालिफाइ किया। ऐसे में नियुक्ति प्रक्रिया में उन्हें मौका मिलना चाहिए। सीटेट की मान्यता जब पूरे देश में है तो झारखंड की नियुक्ति प्रक्रिया से उन अभ्यर्थियों को क्यों वंचित किया जा रहा है।

2013 में टेट पास बचे करीब 48 हजार और 2016 में टेट पास 53 हजार अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। 2016 में टेट पास अभ्यर्थी पहली बार नियुक्ति में शामिल होंगे।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा

सहायक आचार्य की नियुक्ति की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसी आधार पर प्राप्तांक और मेधा सूची भी जारी की जाएगी। मुख्य परीक्षा के नाम से टेस्ट होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव व बहुविकल्पीय उत्तर वाले प्रश्न होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

[ad_2]

Source link