Home Sports KKR के सामने खड़ा हो गया बड़ा संकट, IPL 2023 के बीच में चोटिल हो गया ये घातक ऑलराउंडर

KKR के सामने खड़ा हो गया बड़ा संकट, IPL 2023 के बीच में चोटिल हो गया ये घातक ऑलराउंडर

0
KKR के सामने खड़ा हो गया बड़ा संकट, IPL 2023 के बीच में चोटिल हो गया ये घातक ऑलराउंडर

[ad_1]

andre Russell - India TV Hindi

Image Source : TWITTER
आंद्रे रसेल और नितीश राणा

IPL 2023 का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब इसी बीच केकेआर की टीम को तगड़ा झटका लगा है। उसका एक स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर मैदान से बाहर चला गया है। 

मैदान से बाहर गया ये खिलाड़ी 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आंद्रे रसेल शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही दो विकेट हासिल किए थे। लेकिन फिर उन्हें बीच मैदान पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी वजह से वह मैदान से बाहर चले गए। वह फिजियो के सहारे मैदान पर बाहर गए। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। अब उनका मैदान पर वापस आना मुश्किल लग रहा है। 

रसेल ने जिताए कई मैच

आंद्रे रसेल का मैदान के बाहर जाना केकेआर की टीम के लिए किसी संकट से कम नहीं है। रसेल बेहतरीन गेंदबाजी के साथ कातिलाना गेंदबाजी में भी माहिर हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकें। वह लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहले भी अपने दम पर केकेआर की टीम को कई मैच जिताए हैं। उन्होंने आईपीएल के 101 मैचों में 2071 रन बनाए हैं। वहीं, 91 विकेट हासिल किए हैं। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link