[ad_1]
साल 2024 का आगाज कुछ ही दिन में होने वाला है। हम सभी बहुत जल्द साल 2023 को अलविदा कह देंगे। जैसे ही कोई साल खत्म होता है तो हम कई संकल्प लेते हैं। ये सेहत, पढ़ाई काम या व्यक्तिगत जीवन से जुड़े होते हैं। वहीं जो लोग घूमने फिरने के शौकीन होते हैं वह अपनी विश लिस्च के साथ तैयार हो जाते हैं। अगर आप खुद को घुमक्कड़ मानते हैं तो आप यकीनन ये जानना चाहेंगे की अगले साल कितने लॉन्ग वीकेंड मिल रहे हैं और किस दिन हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं। जनवरी से दिसंबर तक के लॉन्ग वीकेंड्स, जब आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
2024 में लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट (Long Weekend 2024 List)
जनवरी 2024 के लॉन्ग वीकेंड
1) साल 2023 में 30 दिसंबर को शनिवार है और 31 दिसंबर का रविवार। ऐसे में नए साल पर आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। साल 2024 में 1 जनवरी यानी सोमवार के दिन नये साल का पहला दिन है, जिसी अधिकतर ऑफिस में छुट्टी होती है। आप चाहें तो 2 जनवरी यानी मंगलवार की छुट्टी लेकर किसी अच्छी जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
2) जनवरी के महीने में दूसरा लॉन्ग वीकेंड लोहड़ी पर मिल रहा है। 13 जनवरी यानी लोहड़ी के दिन शनिवार है। फिर 14 जनवरी रविवार और 15 जनवरी यानी सोमवार के दिन मकर संक्रांति और पोंगल की छुट्टी है। चाहें तो 16 जनवरी की छुट्टी लेकर 4 दिन के हॉलिडे ट्रिप पर जा सकते हैं।
3) 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस इस साल शुक्रवार को है। इसका मतलब है की 27 जनवरी शनिवार और 28 जनवरी रविवार को मिलाकर 3 छुट्टियां मिल रही हैं।
मार्च 2024 में लॉन्ग वीकेंड
1) मार्च महीने में पहली छुट्टी महा शिवरात्रि की है जो 8 मार्च शुक्रवार के दिन है। इसके अगले ही दिन शनिवार यानी 9 मार्च को गुड़ी पड़वा है और 10 मार्च को रविवार की छुट्टी है।
2) होली पर घूमने की प्लानिंग करना चाहते हैं तो इस दौरान भी आपको लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। 23 मार्च को शनिवार, 24 मार्च रविवार, और 25 मार्च सोमवार के दिन होली है। चाहें तो 26 मार्च मंगलवार की छुट्टी लेकर ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
3) मार्च में एक और लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। जिसमें 29 मार्च शुक्रवार को गुड फ्राइडे है और 30 मार्च को शनिवार, 31 मार्च को रविवार की छुट्टी है। इस दिन ईस्टर भी है।
मई 2024 में लॉन्ग वीकेंड
1) मई के महीने में 23 मई गुरुवार के दिन बुद्ध पूर्णिमा है। ऐसे में आप 24 मई शुक्रवार की छुट्टी लें और फिर 25 मई शनिवार, और 26 मई रविवार की छुट्टी मिलाकर ट्रिप प्लान करें।
जून 2024 में लॉन्ग वीकेंड
1) जून के महीने में लॉन्ग वीकेंड 15 जून से मिल रहा है। इस दिन शनिवार है, फिर 16 जून रविवार, 17 जून सोमवार के दिन बकरीद की छुट्टी है।
अगस्त 2024 में लॉन्ग वीकेंड
1) 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष गुरुवार के दिन है। ऐसे में अगर आप शुक्रवार यानी 16 अगस्त की एक दिन छुट्टी लें, तो 17 अगस्त को शनिवार और 18 अगस्त को रविवार है। और फिर 19 अगस्त सोमवार के दिन रक्षा बंधन की छुट्टी है। ऐसे में अच्छी ट्रिप प्लान हो सकती है।
2) फिर 24 अगस्त को शनिवार और 25 अगस्त के दिन रविवार है। इसके बाद 26 अगस्त सोमवार के दिन जन्माष्टमी मनाई जाएगी। तीन दिन की छुट्टी में आसपास की लोकेशन पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
सितंबर 2024 में लॉन्ग वीकेंड
1) 5 सितंबर गुरुवार के दिन ओणम है। फिर शुक्रवार यानी 6 सितम्बर के दिन की छुट्टी लें और फिर शनिवार 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। 8 सितंबर को रविवार है। ऐसे में ट्रिप प्लान हो सकता है।
2) सितंबर के महीने में एक और लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। जो 14 सितम्बर शनिवार, 15 सितंबर रविवार,16 सितंबर सोमवार को ईद मिलाद उन नबी पर है।
अक्टूबर 2024 में लॉन्ग वीकेंड
1) शुक्रवार के दिन 11 अक्टूबर को महानवमी है, जिसके बाद शनिवार, 12 अक्टूबर को दशहरा है और फिर 13 अक्टूबर रविवार की छुट्टी है। तीन दिन की छुट्टी में आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
नवंबर 2024 में लॉन्ग वीकेंड
1) 1 नवंबर शुक्रवार के दिन दिवाली है। फिर 2 नवंबर को शनिवार, और रविवार 3 नवंबर को भाई दूज है। चाहें तो 4 नवंबर की एक छुट्टी ले सकते हैं।
2) नवंबर के दूसरे लॉन्ग वीकेंड में 15 नवंबर शुक्रवार को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी। जिसके बाद 16 नवंबर शनिवार, और 17 नवंबर को रविवार है।
[ad_2]
Source link