[ad_1]
Last Updated:
IMD on Monsoon Rain Live Updates: देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं, जबकि दिल्ली-NCR और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है. पूर्वी यूपी में गर्मी बढ़ी है, पश्चिमी हिस्सों में र…और पढ़ें
पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं.
देश के विभिन्न हिस्सों में इस समय मौसम कई रंग दिखा रहा है. एक ओर जहां समय से पहले मानसून की दस्तक ने कई राज्यों में राहत दी है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. अरुणाचल प्रदेश हो, सिक्किम हो, मिज़ोरम हो, असम हो या त्रिपुरा – मणिपुर सब जगह भारी बारिश से एक सी तस्वीर निकल कर आ रही है. कहीं नदियों में उफान है तो कहीं गांव टापू बन गए हैं. भारी बारिश से कहीं तो इमारत गिर गई तो कहीं नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. सड़कों से लेकर लोगों के मकान पानी से लबालब है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक बारिश का यही सिलसिला देखने को मिलेगा.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5 से 7 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. असम में ब्रह्मपुत्र समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और 15 से ज्यादा जिलों में 78,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. कई जगहों पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं.
दिल्ली-NCR में फिर होगी रिमझिम
दिल्ली में रविवार शाम मौसम ने करवट ली और कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली. IMD के अनुसार, सोमवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है. तापमान में बड़ी वृद्धि की संभावना नहीं है.
राजस्थान में आंधी-बारिश के आसार
राजस्थान में भी मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 2 जून से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. 2 से 4 जून के दौरान कई इलाकों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश हो सकती है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
पूर्वी यूपी में गर्मी, पश्चिम को राहत
पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जबकि पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 1-2 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 3 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है. पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, इसके बाद स्थिरता रहेगी. देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें
[ad_2]
Source link