Home Tech & Gadget Micron गुजरात में लगाएगी सेमीकंडक्टर प्लांट, करेगी 22,540 करोड़ का निवेश

Micron गुजरात में लगाएगी सेमीकंडक्टर प्लांट, करेगी 22,540 करोड़ का निवेश

0
Micron गुजरात में लगाएगी सेमीकंडक्टर प्लांट, करेगी 22,540 करोड़ का निवेश

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अमेरिका की मेमोरी चिप बनानी वाली कंपनी Micron टेक्नोलॉजी, इंक ने कहा कि वह भारत में अपना पहला प्लांट लगाने जा रही है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि वे गुजरात में एक नई सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट प्लांट लगाएगी, जिसमें कुल 2.75 बिलियन डॉलर (लगभग 22,540 करोड़ रुपये) का निवेश होगा। बता दें कि यह देश में कंपनी की पहली फैक्ट्री होगी। माइक्रोन ने कहा कि वे दो फेज़ में प्लांट लगाने के लिए 825 मिलियन डॉलर तक का निवेश करेगी।

क्रेंद और राज्य सरकार करेगा मदद

माइक्रोन ने कहा कि केंद्र सरकार और गुजरात राज्य की सहायता से, प्लांट में कुल 2.75 बिलियन डॉलर (लगभग 22,540 करोड़ रुपये) का निवेश होगा। माइक्रोन के प्लांट को सरकार की मॉडिफाइड असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) स्कीम के तहत मंजूरी दी गई है। स्कीम के तहत, माइक्रोन को केंद्र सरकार से टोटल प्रोजेक्ट कॉस्ट के लिए 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता और गुजरात राज्य से टोटल प्रोजेक्ट कॉस्ट का 20 प्रतिशत प्रोत्साहन वित्तीय सहायता मिलेगी।

20 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार

माइक्रोन ने कहा कि गुजरात में नए प्लांट का निर्माण 2023 में शुरू होने की उम्मीद है और प्रोजेक्ट का पहला फेज़ 2024 के अंत में शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्ट का दूसरा फेज़ दशक के दूसरे भाग में शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोन ने कहा कि इससे अगले कई सालों में 5,000 नई डायरेक्ट नौकरियां और 15,000 कम्युनिटी नौकरियां मिलेंगी।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मांग को पूरा करेगा प्लांट

कंपनी ने कहा, माइक्रोन का नया प्लांट DRAM और NAND दोनों प्रोडक्ट्स के लिए असेंबली और टेस्ट मैन्युफैक्चरिंग की सुविधा होगी और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मांग को पूरा करेगी। प्रधान मंत्री ने भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए माइक्रोन टेक्नोलॉजी को आमंत्रित किया था और कहा था कि देश सेमीकंडक्टर सप्लाई चैन के विभिन्न हिस्सों में प्रतिस्पर्धी लाभ प्रदान कर सकता है।

आईटी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “भारत में असेंबली और टेस्ट मैन्युफैक्चरिंग लगाने के लिए माइक्रोन का निवेश मूल रूप से भारत के सेमीकंडक्टर लैंडस्केप को बदल देगा और हजारों हाई-टेक और कंस्ट्रशन जॉब्स पैदा करेगा। यह निवेश देश के उभरते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण बिल्डिंग ब्लॉक होगा।”

[ad_2]

Source link