[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लखनऊ में विधानभवन और लोकभवन के ऊपर बेहद करीब सेना के एमआई हेलीकॉप्टर दिखाई देने से लोग भौंचक रह गए थे। नो फ्लाई जोन वाले विधानभवन के सामने इतना नीचे हेलीकॉप्टर को उतरता देख तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि पुलिस ने कुछ देर में ही स्थिति साफ कर दी। पुलिस ने बताया कि यह मॉक ड्रिल है। आतंकी घटनाओं से निबटने के लिए यूपी पुलिस के साथ एनएसजी ने भविष्य की किसी भी स्थिति से निबटने के लिए इसे किया है। बुधवार को लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे और चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी मॉक ड्रिल किया गया।
आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए एनएसजी के साथ होने वाली यूपी पुलिस की मॉक ड्रिल को लेकर स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने लोगों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर आज और कल मॉक ड्रिल होगी। जनता से पैनिक न होने की अपील की गई है। मॉक ड्रिल को लेकर पुलिस की तरफ से लोगों को अफवाह नहीं फैलाने की अपील की गई है। पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर की तरफ से भी इसे लेकर अपील जारी की गई है।
उन्होंने कहा कि आतंकी घटनाओं को सफलतापूर्वक निपटाने के लिए यूपी पुलिस औऱ राष्ट्रीय सुरक्षा ग्रुप यानी एनएसजी इस मॉक ड्रिल को कर रही है। अभी बुधवार और गुरुवार को भी इसे किया जाएगा।
इस संयुक्त अभ्यास का नाम गांडीव-वी दिया गया है। कहा गया है कि यूपी प्रशासन, यूपी पुलिस की विभिन्न इकाइयों औऱ एनएसजी संयुक्त रूप से काउंटर टेरर के लिए इस तरह का मॉक ड्रिल्स किया जाएगा। ये मॉक ड्रिल्स लखनऊ के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किया जाएगा।
यूपी पुलिस ने आम लोगों को इस दौरान संयमित रहने औऱ विचलित नहीं होने की सलाह दी है। साथ ही कहा गया है कि किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न अफवाहों पर ध्यान दें। इसके साथ ही मॉक ड्रिल के दौरान जो भी निर्देश दिए जाते हैं उनका अक्षरशः पालन किया जाए।
पहली बार विधानभवन के पास उतरा हेलीकॉप्टर
मंगलवार को विधानभवन के पास हेलीकॉप्टर देखकर सुरक्षा में लगे कर्मचारी, राहगीर हैरान रह गए। पहली बार देखा कि सेना का हेलीकॉप्टर इतनी कम ऊंचाई और विधानभवन के ऊपर मंडरा रहा है। इस बीच सेना, पुलिस के कुछ अधिकारी छत पर मंत्रणा करते दिखे। आसपास पुलिस का घेरा भी बनने लगा। कुछ देर बाद पता चल गया कि विधानभवन-लोकभवन में आतंकी हमला हो जाये या और बड़ी विपदा आ जाये तो किस तरह से आपरेशन चलाया जाएगा। इसी को लेकर सेना, एनआईए, एटीएस, एसटीएफ व अन्य खुफिया एजेन्सियों ने संयुक्त मॉक ड्रिल की।
[ad_2]
Source link