[ad_1]
Last Updated:
Air India Ahmedabad News: चंद्रशेखर आजाद ने एयर इंडिया की उड़ानों में तकनीकी खराबियों पर चिंता जताई और केंद्रीय मंत्री से गहन जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने सभी विमानों का निरीक्षण करने की अपील की.
अहमदाबाद प्लेन हादसे में 265 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. (पीटीआई)
हाइलाइट्स
- सांसद चंद्रशेखर ने एयर इंडिया की तकनीकी खराबियों पर चिंता जताई.
- सभी विमानों का निरीक्षण करने की अपील की.
- केंद्रीय मंत्री से गहन जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की.
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के नगीना से आजाद समाज पार्टी के लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एयर इंडिया की उड़ानों में बार-बार आ रही तकनीकी खराबियों पर शुक्रवार को गंभीर चिंता जताई. चंद्रशेखर आजाद ने पत्रकारों से बातचीत में अहमदाबाद विमान हादसे में 200 से अधिक यात्रियों के अलावा कई डॉक्टरों की मौत का जिक्र करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से इस मामले की गहन जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने एयर इंडिया के सभी विमानों का तकनीकी निरीक्षण करने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति की जान कीमती है और उसकी सुरक्षा होनी चाहिए. अगर कोई दोषी है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. मैंने केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर इस घटना का जिक्र किया है. एयर इंडिया के सभी विमानों का तकनीकी निरीक्षण जरूरी है, क्योंकि पुराने विमानों की खराबी के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है.”
सांसद ने हाल के हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि 20 डॉक्टरों की मौत ने देश को बड़ा नुकसान पहुंचाया है, जो भविष्य के लिए महत्वपूर्ण थे. चंद्रशेखर ने जोर देकर कहा कि लगातार हो रही तकनीकी खराबियों से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है. उन्होंने मांग की कि एयर इंडिया के सभी विमानों की गहन जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो. उन्होंने कहा, “लोगों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
[ad_2]
Source link