[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
MPPEB PNST : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( एमपीपीईबी या एमपीईएसबी ) ने राज्य प्री नर्सिंग सेलेक्शन टेस्ट (पीएनएसटी) 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके जरिए एमपी में 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग डिग्री कोर्स में एडमिशन होता है। एमपी पीएनएसटी 2022 के लिए आवेदन 15 फरवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पीएनएसटी के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी 6 मार्च तक आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 8 जून 2023 से होगा। ध्यान रहे कि इसमें सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
इस परीक्षा से बीएससी नर्सिंग की 1050 सीटों पर एडमिशन होगा। इनमें 283 सीटें अनारक्षित हैं। 105 EWS, 2010 एससी, 168 एसटी और 284 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
जिन छात्रों का NEET से MBBS या BDS में एडमिशन लेने का सपना पूरा नहीं हो पाता है तो उनके लिए पीएनएसटी अच्छा ऑप्शन है। मध्य प्रदेश पीएनएसटी देकर वह बीएससी नर्सिंग कर सकते हैं।
योग्यता
बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो व अंग्रेजी विषयों के साथ कम से कम 45 फीसदी अंकों से पास हो। आरक्षित वर्गों को पांच फीसदी अंकों की छूट रहेगी।
आयु सीमा – 17 वर्ष से 28 वर्ष तक के युवा करें आवेदन। आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से होगी।
चयन – लिखित परीक्षा और काउंसलिंग
न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
अनारक्षित वर्ग – 45 प्रतिशत
एससी, एसटी व ओबीसी – 40 फीसदी
पंजीकरण शुल्क
अनारक्षित वर्ग के लिए 460 रुपये
आरक्षित वर्ग के लिए 260 रुपये।
पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें
ध्यान रहे कि आवेदक का मध्य प्रदेश के मूल निवासी होना अनिवार्य है। परीक्षा में ऑरिजनल फोटो आईडी लाना अनिवार्य होगा। आईडी में पहचान पत्र, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट में से कोई एक चयनित कर सकता है। परीक्षा में आवेदक को काला बॉल प्वॉइंट पेन व परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
[ad_2]
Source link