[ad_1]
हाइलाइट्स
आज से खुद से वादा कर लें कि आप एंजाइटी, स्ट्रेस आदि से खुद की सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.
इस साल आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की कोशिश करेंगे.
New year 2023 Health Resolution: वर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है. पिछले दो साल से लोग कोरोना के कारण अपनी सेहत के प्रति खास सतर्क हुए हैं. अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता, मेंटल और फिजिकल फिटनेस पर लोग काफी ध्यान देने लगे हैं. हर साल लोग नए साल पर कुछ ना कुछ हेल्थ से संबंधित रेजोल्यूशन भी लेते हैं, ताकि खुद को फिट रख सकें. कई लोग वजन कम करने के लिए वेट लॉस रेजोल्यूशन लेते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाते. आपको कोरोना से खुद को बचाकर रखना है तो खुद से कुछ वादे करने होंगे कि आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखेंगे. यदि आपने पिछले साल कोई भी हेल्थ रेजोल्यूशन नहीं लिया था और इस साल चाहते हैं हेल्थ रेजोल्यूशन लेना तो हम यहां आपको बता रहे हैं कुछ न्यू ईयर हेल्थ रेजोल्यूशन के (Health Resolution) बारे में जिन्हें अपनाकर आप पूरे साल स्वस्थ और फिट रह सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: New Year Resolution For Kids: बच्चों के लिए न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल
वर्ष 2023 में लें ये हेल्थ रेजोल्यूशन
खुद को रखेंगे स्ट्रेस-फ्री
पिछले साल आप कोरोना के कारण तनाव में रहे हों या अपनी प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ के कारण, इस साल ऐसा बिल्कुल ना करें. इस वर्ष आपको स्ट्रेस से मुक्त रहने की भरपूर कोशिश करनी है. तनाव में जितना रहेंगे, आपके फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर नेगेटिव असर होगा. ऐसे में इस वर्ष आज से ही खुद से वादा कर लें कि आप एंजाइटी, स्ट्रेस, डिप्रेशन आदि मानसिक समस्याओं से खुद की सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.
नहीं करेंगे फैड डाइट को फॉलो
अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट बिना एक्सपर्ट की सलाह लिए फॉलो करने लगते हैं, जिसका उनकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है. यदि आप भी ये गलती पिछले साल कर चुके हैं तो ऐसा इस साल बिल्कुल ना करें. वेट लॉस के लिए आजकल लोग फैड डाइट बहुत फॉलो करते हैं, आप इस डाइट को ना करें फॉलो. फैड डाइट शुरु में अच्छी तरह से काम करते हैं, लेकिन इसे अधिक दिनों तक फॉलो करने से आपके शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. इससे आप स्वस्थ रहने की बजाय बीमार पड़ सकते हैं. फैड डाइट से शारीरिक रूप से कमजोरी, निर्जलीकरण और यहां तक कि मूड से संबंधित समस्या भी हो सकती है. जरूरी है कि अपने आहार में फाइबर, प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करें. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, ताकि वजन कंट्रोल में रह सके.
रहेंगे शारीरिक रूप से एक्टिव
यदि आप इस साल मानसिक सुकून चाहते हैं तो खुद से वादा करें कि आप प्रतिदिन योग, एक्सरसाइज जरूर करेंगे. खुद को फिजिकली फिट रखने के लिए नियमित रूप से मेडिटेशन और योग आधे घंटे के लिए जरूर करेंगे. योग और मेडिटेशन के जरिए अपने मूड को बेहतर बनाया जा सकता है. योग और एक्सरसाइज करने से आप कई तरह की क्रोनिक बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं. खुद से वादा करें कि इस साल हर हाल में आप प्रतिदिन 15 से 30 मिनट एक्सरसाइज अवश्य करेंगे.
स्क्रीनटाइम को करेंगे कम
आजकल जिसे देखो वह मोबाइल, टीवी, लैपटॉप में घंटों आंखें गड़ाए रहता है. ना खाने की चिंता ना सही सोने की फिक्र. कुछ लोग काम खत्म कर लेने के बाद भी मोबाइल, लैपटॉप को बंद करके नहीं रखते, बल्कि उसी में लगे रहते हैं. आप ऐसा ना करें. रात में सोते समय अपने कमरे में लैपटॉप या कोई भी गैजेट्स साथ में ना रखें. मोबाइल का इस्तेमाल 12 बजे रात तक ना करें. ऐसा करके आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख पाएंगे. देर रात तक जागे रहने की आदत भी विकसित नहीं होगी. इससे सुबह फ्रेश मूड से उठ सकेंगे.
हेल्दी लाइफस्टाइल करेंगे फॉलो
इस साल आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की कोशिश करेंगे. समय पर खाएंगे, समय पर सोएंगे और जागेंगे. बाहर का अधिक खाने से खुद को रोकेंगे. घर का खाना खाएंगे और नाश्ता कभी भी स्किप नहीं करेंगे. यदि आपने पूरे साल ऐसा कर लिया तो आप पूरी तरह से फिट रह सकेंगे. आप अपनी हॉबीज को भी अपना सकते हैं जैसे वॉकिंग, गार्डनिंग, राइटिंग, स्केचिंग आदि. इससे आपको मानसिक रूप से रिलैक्स और संतुष्टि महसूस होगी. स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंजाइटी आदि रोग आपको घेरेंगे भी नहीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Lifestyle, Mental health, New year
FIRST PUBLISHED : January 01, 2023, 16:12 IST
[ad_2]
Source link