Home Tech & Gadget Nokia ने पेश किया दो स्क्रीन वाला क्यूट Flip फोन, सिंगल कैमरे साथ मिलती है तगड़ी बैटरी

Nokia ने पेश किया दो स्क्रीन वाला क्यूट Flip फोन, सिंगल कैमरे साथ मिलती है तगड़ी बैटरी

0
Nokia ने पेश किया दो स्क्रीन वाला क्यूट Flip फोन, सिंगल कैमरे साथ मिलती है तगड़ी बैटरी

[ad_1]

Nokia 2660 Flip, nokia 2660 flip price, nokia 2660 flip phone, नोकिया फ्लिप फोन्स, nokia 2660 flip g- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
अगर आप स्मार्टफोन के साथ एक फीचर फोन लेना चाहते हैं तो यह आपके बेस्ट ऑप्शन है।

Nokia 2660 Flip launch: एक जमाने में फोन की दुनिया में अपना वर्चस्व रखने वाली कंपनी नोकिया एक बार फिर से स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी धाक जमाने की कोशिश में लगी है। नोकिया ने पिछले कुछ महीने में कई बेहतरीन फोन्स लॉन्च किए हैं। अब कंपनी ने एक डुअल स्क्रीन वाला Nokia 2660 Flip Phone लॉन्च किया है। इस फोन की डिजाइन और फीचर्स यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। अगर आप एक सस्ता फोन लेना चाहते हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 

नोकिया ने Nokia 2660 में बेहद अट्रैक्टिव डिजाइन दिया है। इस फोन में आपको दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। आपको बता दें कि ये एक 4G डिवाइस होगा और साथ ही में यह एक फीचर फोन है। इस फीचर फोन में आपको दमदार बैटरी मिल जाती है जिससे आप एक बार फुल चार्ज करने पर इससे घंटो तक का टॉक टाइम ले सकते हैं। अगर आप अपने स्मार्टफोन के साथ एक बेसिक फीचर फोन लेना चाहते हैं तो इसे ट्राई कर सकते हैं। 

नोकिया ने Nokia 2660 Flip फोन को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसे ग्राहक लश ग्रीन और पॉप पिंक कलर में खरीद सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने नए कलर ऑप्शन को यूरों में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं Nokia 2660 Flip फोन के फीचर के बारे…

Nokia 2660 Flip के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Nokia 2660 Flip में यूजर्स को दो स्क्रीन मिलती है जिसमें प्राइमरी स्क्रीन 2.8 इंच की और बाहर की तरफ सेकंडरी स्क्रीन 1.77 इंच की है। 
  2. फोन के सेकंडरी स्क्रीन के ऊपर साइड पर 0.3MP का VGA कैमरा मिलता है। कैमरा के साइड में LED फ्लैश दिया गया है। 
  3. नोकिया ने इसमें UnisocT107 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 48MB का RAM और 128MB का इंटरनल स्टोरेज मिलती है।  स्टोरेज को आप 32 GB तक मेमोरी कॉर्ड से बढ़ा सकते हैं। 
  4. Nokia 2660 Flip में 1450mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ ही इसमें USB चार्जिंग पोर्ट और ब्लूटुथ और एफएम रेडियो का भी सपोर्ट मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Instagram आने वाला कमाल का फीचर, कंटेंट क्रिएटर्स को पोस्ट की रीच बढ़ाने में मिलेगी मदद

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tech News News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन



[ad_2]

Source link