[ad_1]
अभिलाष मिश्रा/ इंदौर: सर्दियों का समय आ गया है. इसके चलते इंदौर में गुड़ की डिमांड काफी बढ़ गई है, लेकिन इस बार इंदौर में आम गुड़ से इतर बड़े गुड़ की डिमांड है. वैसे तो गुड़ खाना सभी को पसंद होता है. गुड़ से अनेक खाद्य सामग्रियां भी तैयार की जाती हैं, लेकिन ठंड के समय में गुड़ खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है. इंदौर में इन दिनों बड़ा गुड़ बिक रहा है. यह एक गुड़ दो और तीन किलो के बराबर है. इसकी खूब डिमांड है. लोग इसकी खरीदी के लिए पहुंच रहे हैं, जिसका कारण है कि यह स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है.
बड़े गुड़ में गजब की मिठास
बड़े गुड़ के व्यापारी शिव अग्रवाल ने बताया कि हम अपनी दुकान पर बड़ा गुड़ ही बेचते हैं. यहां एक गुड़ एक से तीन किलो तक का होता है. उनका कहना है कि यह गुड़ अपनी मिठास की वजह से लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. आमतौर पर मार्केट में गुड़ की कई वैरायटी मिलती है. सभी की अलग-अलग खासियत और स्वाद होता है, पर यह बड़ा गुड़ स्वाद के मामले में दूसरे गुड़ की तुलना में काफी स्वादिष्ट है.
इंदौर में नहीं बनता है यह गुड़
व्यापारी शिव अग्रवाल ने बताया कि बड़े गुड़ में दो वैरायटी हैं. जिनके रेट क्रमशः 50 और 60 रुपए किलो है. बताया कि यह गुड़ इंदौर में नहीं बनाया जाता. इसे हम नरसिंहपुर करेली से मंगवाते हैं. यह स्पेशल गुड़ नरसिंहपुर करेली में ही बनाया जाता है. ठंड के मौसम में इसकी काफी डिमांड है. बड़े पैमाने पर इसका उपयोग गुड़ से बनने वाली मिठाई यानी गजक बनाने में किया जाता है. ठंड आते ही गजक की डिमांड भी काफी बढ़ जाती है. इस कारण से बड़े गुड़ की डिमांड भी काफी बढ़ जाती है. इसके अलावा अलग से खाने के लिए भी लोग इसे काफी खरीदते हैं.
सेहत के लिए काफी फायदेमंद
बताया गया कि यह गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, जिसका सबसे प्रमुख कारण है कि यह गुड़ मिलावट रहित है. इसमें गुड़ के नेचुरल तत्व पाए जाते हैं. यह गुड़ गैस की प्रॉब्लम, पाचन और ताकत के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और लौह व जिंक तथा तांबे की कुछ मात्रा भी पाई जाती है.
.
Tags: Food 18, Indore news, Local18
FIRST PUBLISHED : November 15, 2023, 16:54 IST
[ad_2]
Source link