[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो OnePlus का नया टीवी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वनप्लस ने OnePlus TV 40 Y1S के अपकमिंग लॉन्च की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि नया टीवी किफायकी कीमत में शानदार व्यूईंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसकी बिक्री 14 अप्रैल 2023 से शुरू होगी। अगर आप भी अपने घर के लिए बड़ा टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। चलिए डिटेल में जानते हैं अपकमिंग टीवी के बारे में सबकुछ…
बता दें कि अपकमिंग वनप्लस टीवी 40 Y1S, मौजूदा वनप्लस टीवी Y1S सीरीज का विस्तार करेगा। नया टीवी किफायती कीमत में, ज्यादा बेहतर कनेक्टेड इकोसिस्टम एक्सपीरियंस प्रदान करता है और एक 40 इंच स्क्रीन साइज पैनल पैक करता है। एचडीआर विजुअल और डॉल्बी ऑडियो के साथ इस टीवी से यूजर फुली इमर्सिव सिनेमैटिक साउंड आउटपुट की उम्मीद कर सकते हैं।
वनप्लस टीवी 40 Y1S में शानदार विजुअल एक्सपीरियंस के लिए सिग्नेचर बेजेल-लेस डिजाइन के साथ एक प्रीमियम लुक भी देता है। वनप्लस टीवी वाई सीरीज 40 Y1S ऑक्सीजनप्ले 2.0 के साथ ढेर सारे कंटेंट स्ट्रीमिंग ऑप्शन प्रदान करता है, जिससे यूजर को कंटेंट पार्टनर्स से आसानी से कंटेंट एक्सेस करने में मदद मिलती है।
‘नोटिफाई मी’ इंफॉर्मेंशन के लिए उपभोक्ता OnePlus.in, Amazon.in और Flipkart पर क्लिक कर सकते हैं। नई वनप्लस टीवी वाई सीरीज़ 40 Y1S को भारत के प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
OnePlus TV 40 Y1S की सबसे बड़ी खासियत
फुल एचडी डिस्प्ले से लैस, वनप्लस टीवी वाई सीरीज 40 Y1S एडवांस्ड गामा इंजन फीचर के साथ रियल-टाइम इमेज क्वालिटी ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करता है, जो डायनेमिक कंट्रास्ट और वाइब्रेंट कलर के साथ अल्ट्रा-क्लियर कंटेंट प्रदान करने के लिए विजुअल्स को स्मार्ट ट्यून करता है। वनप्लस टीवी वाई सीरीज 40 Y1S में एचडी डिस्प्ले के साथ एचडीआर10+ डिकोडिंग, एचडीआर10 और साथ ही देखने के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए एचएलजी फॉर्मेट सपोर्ट की पेशकश की गई है।
इसके अलावा, डॉल्बी ऑडियो से लैस, वनप्लस टीवी वाई सीरीज़ 40 Y1S यूजर्स को उनके पसंदीदा शो में पूरी तरह से डुबोने के लिए एक सिनेमैटिक साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है, जबकि सराउंड साउंड सिस्टम क्रिप्स क्लैरिटी प्रदान करता है। वनप्लस टीवी 40 Y1S में 20 वॉट के कुल आउटपुट के साथ दो फुल-रेंज स्पीकर शामिल हैं, जिससे ग्राहक बिना एक बीट गंवाए हर एक बीट और रिदम का एक्सपीरियंस कर सकते हैं।
विश्वसनीय और सुरक्षित एंड्रॉइड टीवी 11.0 प्लेटफॉर्म से लैस, वनप्लस टीवी वाई सीरीज 40 Y1S यूजर्स को पूरी तरह से इंटीग्रेटेड स्मार्ट टीवी एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यूजर्स अब वनप्लस टीवी 40 Y1S के साथ किसी भी वनप्लस बड्स या वनप्लस वॉच को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, वनप्लस टीवी 40 Y1S के यूजर्स वनप्लस कनेक्ट 2.0 का उपयोग करके अपने स्मार्टफोन को अपने वनप्लस टीवी से भी जोड़ सकते हैं और वनप्लस द्वारा एक सहज कनेक्टेड इकोसिस्टम एक्सपीरियंस का आनंद ले सकते हैं।
[ad_2]
Source link