[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
OnePlus 11 5G खरीदने का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है। आज से कंपनी का यह लेटेस्ट 5G फोन सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। 16जीबी तक की रैम के साथ आने वाले इस फोन को आप दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस इस फोन की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है। पहली सेल में आप इसे कई धांसू डील में खरीद सकते हैं। फोन खरीदने के लिए अगर आप ICICI बैंक के कार्ड का यूज करेंगे तो आपको 1 हजार रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट से फोन को खरीदने पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) के यूजर्स को 11,200 रुपये तक के बेनिफिट मिलेंगे, जिसमें हर महीने फ्री 50GB एक्स्ट्रा डेटा भी शामिल है।
वनप्लस 11 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 3216×1440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का QHD+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 20.1:9 के आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी दिया गया है। वनप्लस का यह फोन 12जीबी तक की LPDDR5x रैम और 256जीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज से लैस है।
प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में अड्रीनो 740 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 32 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।
वैलेंटाइन डे पर Jio का तगड़ा ऑफर, बर्गर और फ्लाइट टिकट पर डिस्काउंट, एक्स्ट्रा डेटा भी फ्री
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Oxygen OS 13.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi 7, 5G, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी 2.0 जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
[ad_2]
Source link