[ad_1]
अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, एक हालिया घटनाक्रम में रूस यह जानकर काफी नाराज हो गया कि पाकिस्तान ने कच्चे तेल की पहली शिपमेंट शुरू करने के लिए मॉस्को के साथ प्रतिबद्ध प्रक्रिया अभी शुरू ही नहीं की है। पाकिस्तान ने वादा किया था कि वह एक नई स्पेशल पर्पस व्हीकल (SPV) कंपनी स्थापित करेगा जो पाकिस्तानी रिफाइनरियों तक रूसी तेल के आयात के लिए जिम्मेदार होगी।
पाकिस्तान की सुस्ती से रूस नाराज
यह सरकारी कंपनी तेल के आयात और भुगतान से संबंधित अन्य सभी चीजें भी संभालेगी। लेकिन इस्लामाबाद ने इसे लेकर अभी तक कोई कदम नहीं उठाए हैं और एसपीवी का रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया है जिससे मॉस्को नाराज हो गया है। पाकिस्तान रूस से अगले महीने कच्चे तेल का एक कार्गो आयात करने पर सहमत हुआ था। लेकिन एसपीवी को स्थापित करने में देरी के चलते अब पहला शिपमेंट मई में पहुंचने की उम्मीद है।
Pakistan Economic Crisis: बर्बादी की ओर पाकिस्तान, कार कंपनी ने बंद किया प्लांट
पाकिस्तान के सामने डॉलर की चुनौती
पाकिस्तान डॉलर की भारी कमी का सामना कर रहा है। देश के लिए रूसी क्रूड ऑयल का डॉलर में भुगतान करना बहुत बड़ी चुनौती है। इससे पहले एक विदेशी कंपनी ने एक पाकिस्तानी रिफाइनरी को रूस से कच्चा तेल आयात करने का ऑफर दिया था लेकिन पाकिस्तानी बैंकों ने भुगतान करने से मना कर दिया था। रूस अब पाकिस्तान से तेल के बदले रूसी रूबल, चीनी येन और यूएई दिरहम में भुगतान के लिए तैयार हो गया है।
[ad_2]
Source link