[ad_1]
हाइलाइट्स
नाश्ते में आप बेहद कम समय में पोटैटो ब्रेड बॉल्स बना सकते हैं.
इसे बनाने के लिए मुख्य सामग्री ब्रेड और आलू है.
पोटैटो ब्रेड बॉल्स (Potato Bread Balls): नाश्ते में अधिकतर लोग ब्रेड अंडा, ब्रेड ऑमलेट खाकर घर से निकल पड़ते हैं. कई बार ये ही सेम ब्रेकफास्ट डेली खाते रहते हैं. इसे खाकर मन ऊब जाता है. फिर लोगों को तलाश होती है ब्रेड की कोई नई रेसिपी की, ताकि टेस्ट भी बदल जाए और हेल्दी ब्रेकफास्ट भी हो जाए. परेशान ना हों, हम आपको एक झपटप बनने वाली ब्रेड और आलू से बनने वाली रेसिपी बता रहे हैं. इस रेसिपी का नाम पोटैटो ब्रेड बॉल्स है. इसे बनाने के लिए आपको बहुत अधिक सामग्री की जरूरत नहीं होगी. पोटैटो ब्रेड बॉल्स बच्चे भी स्वाद लेकर खाएंगे. तो चलिए जानते हैं पोटैटो ब्रेड बॉल्स (Aloo bread balls in hindi) की झटपट बनने वाली रेसिपी यहां.
पोटैटो ब्रेड बॉल्स बनाने के लिए सामग्री (Potato bread balls Ingredients)
आलू- 3-4
ब्रेड की स्लाइस- 5
गरम मसाला- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
चाट मसाला- 1/2 चम्मच
पोटैटो ब्रेड बॉल्स बनाने की विधि (How to make potato bread balls)
सबसे पहले आलू को उबाल कर उसे छील लें. मिक्सर में दो ब्रेड स्लाइस को डाल दें. इसे पीस लें, ताकि ब्रेड क्रम्ब्स बन जाए. आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें. बाकी बचे ब्रेड स्लाइस को पानी में डुबाकर निकालें. फिर सारे पानी को निचोड़ दें. अब इन ब्रेड को मैश किए हुए आलू में डाल दें. इसे अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि ब्रेड आलू में मैश हो जाए. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, गरम मसाला, चाट मसाला डाल दें. आप घर पर बची हुई पिज्जा सीजनिंग हर्ब भी डाल सकते हैं. इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें. इसमें धीरे-धीरे तैयार ब्रेड क्रम्ब्स भी डालें. जब यह अच्छी तरह से सॉफ्ट डो की तरह हो जाए तो हाथों में थोड़ा तेल लगाएं. इस ब्रेड और आलू से तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. आप इसे गोल शेप दे सकते हैं या फिर लंबे भी. आपकी पसंद पर निर्भर करता है. इसे नाश्ते और ईवनिंग स्नैक्स में गर्मा गर्म खाने का लें मजा. हरी चटनी या चिली टोमैटो सॉस के साथ इसे खाना स्वादिष्ट लगेगा.
इसे भी पढ़ें: Chhath Puja Prasad Recipe: खरना में छठी मैया के लिए प्रसाद में बनाएं गुड़ की खीर, सीखें आसान रेसिपी
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : November 18, 2023, 08:01 IST
[ad_2]
Source link