Home Life Style Pregnancy: कंसीव करने की कोशिश में बार-बार हो रही हैं फेल, इस तरीके को अपनाकर मिलेगी खुशी

Pregnancy: कंसीव करने की कोशिश में बार-बार हो रही हैं फेल, इस तरीके को अपनाकर मिलेगी खुशी

0
Pregnancy: कंसीव करने की कोशिश में बार-बार हो रही हैं फेल, इस तरीके को अपनाकर मिलेगी खुशी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

शादी के बाद हर महिला मां बनने का सपना देखती है। लेकिन इन दिनों इस सपने को पूरा करने के लिए महिलाओं को बेसब्री से इंतजार करना पड़ता हैं। हालांकि, आजकल प्रदूषण और बढ़ते हुए स्ट्रेस की वजह से महिलाओं का नैचुरल रूप से कंसीव करने में मुश्किल होती है। कंसीव ना कर पाने का एक कारण ये भी है कि इन दिनों लोग शादी करने में देरी करते हैं। बिजी लाइफ और स्ट्रेस के कारण फर्टिलिटी पॉवर कमजोर हो रही है। कंसीव करने के मामले में दवाएं कारगर तो होती हैं लेकिन कई दूसरे तरीके  फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फर्टिलिटी मसाज एक अच्छा उपाय है। यहां बता रहे हैं क्या है फर्टिलिटी मसाज और इसके फायदे-

क्‍या है फर्टिलिटी मसाज

ये एक तरह की मालिश है, जो प्रजनन अंगों को हेल्दी बनाने और उनकी फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए की जाती है। इस मसाज की मदद से पेट और प्रजनन अंगों का हेल्दी रखा जा सकता है। इसी के साथ ये पीरियड साइकिल को भी ठीक रखता है।

क्या है मसाज के फायदे

​हार्मोंस बैलेंस-
ब्लड फ्लो सुधारने के लिए रोज मालिश करना फायदेमंद है। ये हार्मोंस को भी संतुलन में रखता है। ओव्यूलेशन और गर्भ में एंडोमेट्रियल लाइनिंग को मोटा करने के लिए फर्टिलिटी मसाज फायदेमंद साबित हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो फर्टिलिटी मसाज से ऑक्‍सीटोसिन नामक हार्मोन भी रिलीज होते है, जो आपको हैप्पी रखते है।

बेहतर ब्लड फ्लो-  ये मालिश प्रजनन अंगों में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं। बढ़ा हुए ब्लड फ्लो से ओवरी, यूटरस और फैलोपियन ट्यूब को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पर्याप्त आपूर्ति मिलती है, जिससे कंसीव करना आसान होता है।

स्ट्रेस होगा कम- फर्टिलिटी की दिक्कत स्ट्रेस के कारण हो सकती है। इस मसाज से आरामदायक महसूस होता है। जिससे तनाव का स्तर कम करने में मदद मिलती है। जब तनाव कम होगा तो हार्मोनल संतुलन को बढ़ावा मिलेगा। ये इनफर्टिलिटी की समस्या को कम करता है और प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकता है।

क्या फर्टिलिटी मसाज सच में काम करती है?

गर्भवती होने की संभावना बढ़ाने के लिए ये वैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट का मानना है कि डीप कंपन मसाज से भ्रूण प्रत्यारोपण में सुधार हो सकता है। 

फर्टिलिटी की समस्या में महिला-पुरुष दोनों करें ये योग आसन, कंसीव करने में नहीं होगी कोई दिक्कत

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

[ad_2]

Source link