[ad_1]

RCB vs KKR LIVE
RCB vs KKR LIVE: आईपीएल 2023 के 36वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स है। आरसीबी की टीम पिछले 2 मुकाबलों से जीत रही है। वहीं केकेआर को पिछले 4 मैच से हार का सामना करना पड़ा है। आज अगर आरसीबी की टीम जीतती है तो उन्हें टॉप-4 में एंट्री मिल जाएगी। इस मैच में आरसीबी की कप्तानी एक बार फिर से विराट कोहली कर रहे हैं और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
RCB vs KKR मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
कैसा है हेड टू हैड रिकॉर्ड?
आरसीबी और केकेआर के बीच हेड टू हैड रिकॉर्ड की बात की जाए तो केकेआर की टीम काफी आगे है। इन दोनों टीमों के बीच अबतक 31 मैच खेले हैं। इस दौरान केकेआर ने 17 बार बाजी मारी है, वहीं आरसीबी को 14 मैचों में जीत मिली है। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2023 में पहले जब मुकाबला हुआ तो केकेआर ने 81 रनों से बाजी मारी थी।
दोनों टीमें प्लेइंग 11:
कोलकाता नाइट राइडर्स: एन जगदीसन (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, डेविड विसे, वैभव अरोड़ा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता नाइट राइडर्स इमपैक्ट प्लेयर्स: मंदीप सिंह, लिटन दास, अनुकुल रॉय, सुयश शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, विजयकुमार वैशक, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज
आरसीबी इमपैक्ट प्लेयर्स: फाफ डु प्लेसिस, आकाश दीप, कर्ण शर्मा, फिन एलेन, अनुज रावत
[ad_2]
Source link