[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 5000mAh बैटरी वाला रियलमी का शानदार फोन Narzo 50i Prime बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 9,999 रुपये है। सेल में आप इसे 27 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद केवल 7,299 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 730 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को 6,900 रुपये तक और कम कर सकते हैं। यह फोन इस कीमत में जबर्दस्त फीचर ऑफर करता है। आइए जानते हैं डीटेल।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में आपको 6.5 इंच का जबर्दस्त डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जाने वाला यह डिस्प्ले 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। रियलमी का यह फोन 4जीबी तक की LPDDR4x रैम और 64जीबी तक के ड्यूल चैनल UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में ARM Mali-G57 GPU के साथ Unisoc Octa-Core दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का AI कैमरा लगा है।
18GB रैम और 100W चार्जिंग वाला वनप्लस फोन हुआ सस्ता, तुरंत करें ऑर्डर
वहीं, फोन के फ्रंट में आपको सेल्फी के लिए कंपनी 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI R Edition पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस फोन में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और जीपीएस जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। यह फोन दो कलर ऑप्शन- मिंट ग्रीन और डार्क ब्लू में आता है।
(Photo: gizmologi)
[ad_2]
Source link