[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा और इंतजार कर लीजिए। रियलमी जल्द ही भारत में अपने नई स्मार्टफोन सीरीज Realme 11 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नए फोन में कंपनी 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 67 वॉट तक की SuperVOOC चार्जिंग ऑफर करने वाली है। वहीं, इस सीरीज के रियलमी 11x 5G यूजर्स के 5G एक्सपीरियंस को जबर्दस्त बनाएगा। कंपनी ने इस फोन्स की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा कि रियलमी 11 के प्राइमरी कैमरा में वह सैमसंग के HM6 सेंसर को यूज करने वाली है।
फटाफट चार्ज होगी बैटरी
यह फोन 3x इन-सेंसर जूम ऑफर करता है। दावा किया जा रहा है कि यह 3x ऑप्टिकल जूम की टक्कर वाला फोटो आउटपुट देगा। कंपनी की मानें तो फोन में HM2 सेंसर के मुकाबले 9 गुना बेहतर फोकस ऐक्युरेसी मिलेगी। नए फोन में कंपनी ट्रांक्विल, क्रिस्प और सिनेमैटिक नाम के नए फिल्टर भी ऑफर करने वाली है। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो फोन में आपको 67 वॉट की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि यह चार्जिंग स्पीड 17 मिनट में फोन की बैटरी को 50 पर्सेंट तक चार्ज कर देगी। वहीं, इसे 100 पर्सेंट चार्ज होने में 47 मिनट का समय लगेगा। फोन में ऑफर की जाने वाली बैटरी 5000mAh की होगी।
ऑफिशियल वेबसाइट पर टीज हुआ फोन
लॉन्च से पहले कंपनी का फोन ऑफिशियल वेबसाइट पर टीज कर दिया गया है। फोन में ऑफर किए जाने वाले फ्लैट एज iPhone 12 से इंस्पायर्ड लग रहे हैं। शेयर किए गए पोस्ट में यह भी कन्फर्म किया गया है कि इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा हुआ है। फोन के बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी राउंड कैमरा बंप के दो लेंस ऑफर करने वाली है।
वनप्लस के 5G फोन्स पर बेस्ट डील, 15 हजार से कम में खरीदने का मौका
20 हजार रुपये कम होगी कीमत
इनमें 108 मेगापिक्सल के मेन लेंस के अलावा एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। प्रोसेसर के बात करें तो फोन में कंपनी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट ऑफर करने वाली है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। फोन में ऑफर किए जाने वाला डिस्प्ले 6.72 इंच का हो सकता है। यह फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कंपनी के नए डिवाइसेज की कीमत 20 हजार रुपये से कम रहने की संभावना है।
(Photo: Yahoo)
[ad_2]
Source link