Home Tech & Gadget Realme 11 Pro 5G ने दी भारत में दस्तक, 100MP कैमरा समेत धाकड़ फीचर्स से लैस

Realme 11 Pro 5G ने दी भारत में दस्तक, 100MP कैमरा समेत धाकड़ फीचर्स से लैस

0
Realme 11 Pro 5G ने दी भारत में दस्तक, 100MP कैमरा समेत धाकड़ फीचर्स से लैस

[ad_1]

Realme 11 Pro+ 5G के साथ कंपनी ने रियलमी 11 प्रो 5G को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के फीचर्स काफी हद तक सीरीज के प्लस वेरिएंट जैसे हैं। दोनों फोन्स का मुख्य अंतर फोन का कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें 100 मेगापिक्सल का कैमरा और 67W का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।

रियलमी 11 प्रो 5G की कीमत और उपलब्धता:
इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। पहला वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 23,999 रुपये है। दूसरा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। इसका हाई एंड वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 27,999 रुपये है। इसे भी रियलमी 11 प्रो+ 5G की तरह सनराइज बेज, ओइसिस ग्रीन, एस्ट्रल ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसकी सेल 16 जून दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, रियलमी.कॉम और रिटेल स्टोर्स पर आयोजित की जाएगी।

इसके लिए प्री-ऑर्डर 9 जून रात 12 बजे से शुरू होंगे। इसकी अर्ली एक्सेस सेल आज शाम 6 से 8 के बीच में आयोजित की जाएगी। इस दौरान 2,000 रुपये तक का ऑफर मिलेगा।

Realme 10 Pro+ 5G Review: 30 हजार रुपये में Power Packed स्मार्टफोन?


रियलमी 11 प्रो 5G के फीचर्स:

फोन में 6.7 इंच OLED FHD+ कर्व्ड डिस्प्ले (2412×1080) मौजूद है। 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर के साथ आता है। साथ ही 12 जीबी तक की रैम दी गई है। वहीं, 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसकी रैम को भी डायनेमिक रैम फीचर के जरिए 12 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन रियलमी UI 4.0 स्कीन के साथ एंड्रॉइड 13 पर काम करता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा है। इसमें भी हाइपरविजन मोड मौजूद है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी के साथ 67W वायर्ड सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का वजन 185 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम, ड्यूल स्टैंडबाय 5G नेटवर्क जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link