Home Tech & Gadget Realme Days सेल में बंपर डील, 8 हजार रुपये से कम में मिल रहा धांसू फोन

Realme Days सेल में बंपर डील, 8 हजार रुपये से कम में मिल रहा धांसू फोन

0
Realme Days सेल में बंपर डील, 8 हजार रुपये से कम में मिल रहा धांसू फोन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

8 हजार रुपये से कम में तगड़े फीचर्स वाला फोन लेना चाहते हैं, तो रियलमी डेज सेल में आपके लिए तगड़ा ऑफर है। इस ऑफर में आप 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले Realme C30s स्मार्टफोन को 8,499 रुपये के MRP की बजाय 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 500 रुपये तक के कॉइन बेनिफिट भी दे रही है। अगर आप फोन खरीदने के लिए MobiKwik वॉलेट का इस्तेमाल करेंगे तो आपको 500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। रियलमी का यह धांसू ऑफर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है। इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। जरूरत पड़ने पर आप इसकी मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन पावरफुल ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। इस कैमरे से आप 1080P और 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

यूजर्स की मौज! 250 रुपये से कम के प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 5 मेगापिक्सल का एआई कैमरा ऑफर कर रही है। फोन का पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI Go Edition पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3-कार्ड स्लॉट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। रियलमी का यह फोन स्ट्राइप ब्लू और स्ट्राइप ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

[ad_2]

Source link