[ad_1]
हाइलाइट्स
दुनिया के अन्य देशों की तुलना में हालांकि भारत में तलाक दर कम
पार्टनर के मानसिक व्यवहार के कारण भी हो रहे हैं तलाक
शादी के बाद दूसरी जगह अफेयर के कारण तलाक के मामले बढ़े
Divorce: पूरी दुनिया के साथ-साथ हिंदुस्तान में भी तलाक (Divorce) के मामलों में वृद्धि हुई है. भारत में कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि जब शादी (Marrige) के बेहद कम समय बाद तलाक (Divorce) की नौबत आ गई. शादी के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के नीच अनबन, उसके बाद मामले का कोर्ट तक जाना आजकल आम होता जा रहा है. हालांकि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में आज भी तलाक (Divorce) कम होते हैं. आज भी हिंदुस्तान में कई लोग शादी को सात जन्मों का रिश्ता मानते हैं. भारत में तलाक दर (Divorce) लगभग 1.1% होने का अनुमान है, जो पूरी दुनिया में सबसे कम है. दुनियाभर में अधिकांश तलाक महिलाओं द्वारा शुरू किए जाते हैं, जबकि भारत में ज्यादातर पुरुष ही तलाक की पहल करते हैं. आइए जानते हैं कि तलाक के क्या कारण हो सकते हैं?
चीट करना
रिलेशनशिप और शादी के बाद लोगों का चीट किया जाना बेहद दुखद होता है. तलाक के कई मामले ऐसे होते हैं जिसमें पति या पत्नी में से किसी से चीट किए जाने के बाद उसके पार्टनर द्वारा, तलाक की पहल की जाती है. आजकल शादी के बाद भी दूसरी जगह अफेयर के कारण तलाक के मामले बढ़े हैं. इसलिए जरूरी है कि पति-पत्नी दोनों को अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहना चाहिए.
मानसिक स्थिति सही न होना
कई बार अरेंज मैरिज में यह देखा गया है कि पति (Husband) या पत्नी (Wife) की मानसिक स्थिति सही नहीं रहती है. अरेंज मैरिज में घर वालों द्वारा शादी करवाने के बाद पता चलता है कि पार्टनर, मानसिक रूप से कमजोर है. जिसकी वजह से वह कई तरह के गलत क्रियाकलाप करता है जिसके कारण तलाक की स्थिति बन जाती है.
धार्मिक मतभेद होना
आजकल दूसरे धर्म में शादी के कारण भी तलाक के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है. कई बार ये देखा गया है कि दूसरे धर्म में शादी करने के बाद पार्टनर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है या हमेशा एक दूसरे के धर्म को लेकर बहस बनी रहती है. जिसके कारण आगे चलकर साथ रहना मुश्किल हो जाता है और अंततः तलाक की नौबत आ जाती है.
मानसिक व्यवहार
शादी के बाद मानसिक व्यवहार बहुत मायने रखता है. कई मामलों में देखा गया पति या पत्नी अपने पार्टनर को लेकर बेहद पजेसिव रहते हैं. वो उन पर दिनभर शक करते हैं. उनके हर काम में हस्तक्षेप करते हैं. वो ऑफिस में हों या अपने बॉस के साथ हों उनके पार्टनर को हर बात जाननी रहती है. जिसके कारण आगे चलकर दोनों के बीच खटास पैदा होने लगती है और धीरे-धीरे रिश्तों में दूरी बन जाती है.
शराब का सेवन
नशे को नाश का कारण माना जाता है. कई मामलों में देखा गया है की शराब के सेवन के कारण तलाक की नौबत आ जाती है. इसलिए अगर आप भी शराब का नियमित सेवन कर रहे हैं तो इसे आज ही बंद कर दीजिए
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Divorce, Divorces, Life, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : December 23, 2022, 10:55 IST
[ad_2]
Source link